Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 4:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»झारखंड की रोलर स्केटिंग एजीएम कई वादों के साथ संपन्न
    खेल

    झारखंड की रोलर स्केटिंग एजीएम कई वादों के साथ संपन्न

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के रोलर स्केटिंग की 5वीं वार्षिक बैठक गरीब बच्चों को वित्तीय सहायता देने के साथ सेंट जेवियर्स स्कूल कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न हुई. सर्व सहमति से अध्यक्ष के रूप में विकास कुमार सिंह, सचिव के रूप में सुमित शर्मा तथा कोषाध्यक्ष के रूप में जयप्रकाश गुप्ता चयनित हुए. बैठक में संघ के सदस्यों द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों को रोलर स्केटिंग खेल जगत में अहम योगदान देने के लिए पुरस्कार के रूप में कैश व साइकिल प्राइज दी गई.

    ये हुए पुरस्कृत

    सुषमा टोप्पो, हेमा टोप्पो, सुमंत कुमार, रवि रंजन, राजेश राम, एलेक्स लकड़ा, सोमनाथ मिंज.

    10 बच्चों को मिली रोलर स्केटिंग किट

    मुख्य अतिथि एवं रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के संरक्षक फादर अजीत खेश ने एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी ऊर्जा और पदाधिकारियों की मेहनत का नतीजा है कि झारखंड राज्य न सिर्फ खिलाड़ी तैयार कर रहा है, बल्कि आगामी राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी के लिए भी खुद को मजबूती प्रदान कर रहा है. उन्होंने गरीब बच्चों को आर्थिक सहायता और साइकिल उपलब्ध कराने के लिए संघ की विशेष तौर पर सराहना की. जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन एसोसिएशन की बड़ी उपलब्धि है. एक खेल प्रेमी होने के नाते मैं खिलाड़ियों के हित में हरसंभव मदद करता रहूंगा. मौके पर 10 बच्चों को स्केटिंग किट दी गई.

    विभिन्न जिलों से जुटे एसोसिएशन के सदस्य

    वार्षिक आम बैठक में बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, पश्चिमी सिंहभू, गिरिडीह, हज़ारीबाग़, रामगढ़, रांची, लातेहार और पलामू समेत जिला इकाइयों ने हिस्सा लिया. इससे पहले एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने तमाम अतिथियों का स्वागत किया, जबकि महासचिव सुमित कुमार शर्मा ने एसोसिएशन की आगामी चैंपियनशिप के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कोषाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने वित्तीय व्यय विवरण सदन के समक्ष रखा. मौके पर मुख्य रूप से ऋचा संचिता, उदय सिंह, मनोज बख्शी, कुमोद कुमार, जॉर्ज कुमार, प्रवीण प्रकाश, रवींद्र सिंह, अभिषेक सिंह राठौड़, राजेश अग्रवाल, अमित एकलव्य, अविनाश कुमार, राजेश कुमार राम, डॉ. संगीता झा, सफदर मद्रासवाला एवं निस्रिन मद्रासवाला एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे.

    DTO Praveen Kumar Father Ajit Khes Johar Live President Vikas Kumar Singh ranchi ranchi news update Roller Skating AGM of Jharkhand Roller Skating Association St. Xavier's School Conference Hall अध्यक्ष विकास कुमार सिंह जोहार लाइव झारखंड की रोलर स्केटिंग एजीएम डीटीओ प्रवीण कुमार फादर अजीत खेस रांची रांची न्यूज अपडेट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन सेंट जेवियर्स स्कूल कॉन्फ्रेंस हॉल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचैंबर चुनाव: नतीजे घोषित, देखिए किसे कितने वोट मिले
    Next Article कई थानों और ओपी के प्रभारी बदले

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.