Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 5:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड के नए राज्यपाल रमेश बैस रांची पहुंचे, शपथ ग्रहण समारोह कल राजभवन में
    झारखंड

    झारखंड के नए राज्यपाल रमेश बैस रांची पहुंचे, शपथ ग्रहण समारोह कल राजभवन में

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड के नए राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार की शाम रांची पहुंचे. रांची पहुंचने के बाद उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. नये राजपाल के रांची पहुंचने के बाद गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें सलामी दी गई. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया.

    मंत्री रामेश्वर उरांव, मिथिलेश ठाकुर, आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, जोबा मांझी, चंपई सोरेन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. प्रदेश के नए राज्यपाल रमेश बैस का 14 जुलाई को राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ ग्रहण समारोह होगा. झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राज्यपाल अपने परिवार के साथ सीधे राजभवन के लिए रवाना हुए. उनकी सुरक्षा को लेकर राज्य के सभी वरिष्ठ अधिकारी और पदाधिकारी एयरपोर्ट पर मुस्तैद दिखे.

    नए राज्यपाल रमेश बैस के आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे लिए खुशी की बात है कि राज्य को नया राज्यपाल मिल गया है. हमने उनके स्वागत में कोई कमी नहीं रखने की कोशिश की. क्योंकि झारखंड की संस्कार में शिष्टाचार कूट-कूटकर भरा हुआ है

    एयरपोर्ट पर राज्यपाल का स्वागत करने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि नए राज्यपाल के आने से हमें उम्मीद है कि हमारी संवैधानिक ताकतें और भी मजबूत होगी, साथ ही केंद्र और राज्य के बीच के संबंध भी बेहतर होंगे.

    राज्यपाल का स्वागत करने पहुंचे मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि नए राज्यपाल के राजनीतिक अनुभव का लाभ झारखंड राज्य को मिलेगा. हम उनके नेतृत्व में बेहतर समन्वय बनाकर काम करेंगे.राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भी राज्यपाल का स्वागत किया. उन्होंने हर्ष जताते हुए कहा कि हमें खुशी है कि झारखंड को इतना अनुभवी राज्यपाल मिला है, हम उनके अनुभव का लाभ उठाते हुए राज्य के विकास को और भी गति देंगे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद: विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म मामले में एंबुलेंस चालक गिरफ्तार
    Next Article नौकरी से निकाला तो कंपाउंडर ने भर दी डॉक्टर की मांग, फोटो-वीडियो किया वायरल

    Related Posts

    झारखंड

    टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 30 जून तक रहेगी बंद

    June 18, 2025
    झारखंड

    20 जून को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 18, 2025
    झारखंड

    BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    June 18, 2025
    Latest Posts

    टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 30 जून तक रहेगी बंद

    June 18, 2025

    20 जून को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 18, 2025

    प्रेमिका की गला रे’तकर ह’त्या, सूटकेस में भरकर फेंकी बॉडी, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    June 18, 2025

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.