Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Nov, 2025 ♦ 10:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में अगले चार दिनों तक सामान्य रहेगी ठंड
    झारखंड

    झारखंड में अगले चार दिनों तक सामान्य रहेगी ठंड

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 19, 2025Updated:November 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में अगले चार दिनों तक हल्की ठंड बने रहने की संभावना है। इससे रांची सहित आसपास के जिलों में ठंड से राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटे में तापमान करीब दो डिग्री बढ़ा है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान फिर से तीन से पाँच डिग्री तक गिर सकता है।

    मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 13 से 17 डिग्री तक रहने का अनुमान है। रांची में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 28 से 29 डिग्री तक पहुंच सकता है। मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम 11.3 डिग्री दर्ज हुआ। राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान गोड्डा में 29.5 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 7.8 डिग्री रहा।

    मौसम विभाग का कहना है कि सर्द हवाओं का असर कम होने से ठंड में कमी आई है। वहीं बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में बने निम्न दबाव के कारण ऊपरी हवा में नमी और हल्के बादल रह सकते हैं, जिससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

    प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) :

    • गुमला : 7.8
    • लातेहार : 9.0
    • खूंटी : 9.4
    • मेदिनीनगर : 9.5
    • सिमडेगा : 9.6
    • लोहरदगा : 9.6
    • रांची : 11.3

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, हवा की दिशा में बदलाव जारी है और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आई है और अगले चार दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री और बढ़ सकता है।

    कांके में बढ़ी ठंड

    कांके में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क और ठंडा रहा। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 2.8 किमी प्रति घंटा रही, जिससे सुबह-शाम ठंड का अहसास बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक रमेश कुमार के मुताबिक आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और गिर सकता है।

    Also Read : बोकारो के सिटी सेक्टर-4 में भीषण आ’ग, दर्जनभर दुकानें जलकर राख

    Jharkhand will experience moderate cold for the next four days Moderate cold is expected in Jharkhand for the next four days झारखंड में अगले चार दिनों में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी... जानें आज का वेदर अपडेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो के सिटी सेक्टर-4 में भीषण आ’ग, दर्जनभर दुकानें जलकर राख
    Next Article नीतीश कुमार कल फिर संभालेंगे बिहार की कमान, गांधी मैदान में तैयारियां पूरी

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में मेन रोड पर अज्ञात युवक का श’व मिलने से सनसनी

    November 19, 2025
    झारखंड

    आठ साल के बच्चे का श’व कुएं से बरामद

    November 19, 2025
    झारखंड

    सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड बार काउंसिल चुनाव को दी मंजूरी, तीसरे चरण में 15 मार्च तक होंगे चुनाव

    November 19, 2025
    Latest Posts

    रांची में मेन रोड पर अज्ञात युवक का श’व मिलने से सनसनी

    November 19, 2025

    शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 135 अंक टूटकर 84,537 पर, निफ्टी 25,856 पर खुला

    November 19, 2025

    आठ साल के बच्चे का श’व कुएं से बरामद

    November 19, 2025

    पीएम मोदी आज शामिल होंगे श्री साईं बाबा शताब्दी समारोह में, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    November 19, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड बार काउंसिल चुनाव को दी मंजूरी, तीसरे चरण में 15 मार्च तक होंगे चुनाव

    November 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.