Ranchi : झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम लगभग शुष्क रहेगा। मौसम केंद्र रांची के अनुसार 19 अक्टूबर तक राज्य के दक्षिणी और मध्य इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, उत्तरी झारखंड में आसमान साफ रहेगा।
रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, खूंटी, हजारीबाग, गुमला, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, चतरा और धनबाद के कुछ इलाकों में आंशिक बादल रहेंगे।
उत्तरी झारखंड के जिलों जैसे पलामू, गढ़वा, लातेहार, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। 20 और 21 अक्टूबर को पूरे राज्य में आसमान साफ रहेगा और मौसम सुहावना होगा। दिन में हल्की धूप और रात में ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह-शाम ठंडक महसूस होगी।

राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान 30 से 33 डिग्री और रात का तापमान 17 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। गोड्डा और पलामू में तापमान 33 से 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। राजधानी रांची और खूंटी में भी दिन का तापमान 29 से 30 और न्यूनतम 18 से 20 डिग्री के बीच रहेगा। बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और गुमला में हल्की ठंडक बनी रहेगी, जिससे लोग सुहावने मौसम का आनंद ले सकेंगे।
Also Read : बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की तीसरी उम्मीदवार सूची, 18 नामों की घोषणा