Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 2:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विस बजट सत्र : बालू के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विस बजट सत्र : बालू के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में बालू को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गये। विधायक नवीन जायसवाल ने पूछा कि कितने लाभुकों को अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बालू मिला है। एक हाइवा बालू कितने में मिल रहा है।

    इस पर प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि आमजनों को बालू देने के लिए झारखंड सरकार गंभीर है। टैक्स के दायरे में नहीं आने वालों को फ्री में बालू मिल रहा है। 444 बालू घाटों में से 261 घाटों का LOI निर्गत हो चुका है। 159 बालूघाटों का एकरारनामा निष्पादित हो चुका है। 64 बालू घाटों को पर्यावरण स्वीकृति मिल चुकी है। लाभुक खुद सुविधानुसार बालू घाटों से बालू ले जाते हैं। 21 लाख सीएफटी बालू उपलब्ध है। 573 लाभुकों को एक लाख 63 हजार सीएफटी बालू दिया गया है। इस जवाब के बाद विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल और मनोज यादव ने सत्ता पक्ष को घेरा।

    सीपी सिंह ने कहा कि मैं बिहार से बालू मंगवाकर काम करवा रहा हूं। JSMDC से भी बात की तो पता चला कि ट्रक लेकर बालू के लिए जाना होगा। 2013 से जब-जब हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब-तब बालू चर्चा में रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे दो हाइवा बालू चाहिए। कब दिलाएंगे, कितना पैसा देना होगा बताएं। सीपी सिंह ने पूछा कि कितने गरीबों को फ्री में बालू दिया गया है।

    विधायक मनोज यादव ने कहा कि बालू चोरी से मिल रहा है। बिहार से रांची बालू आ रहा है। नवीन जायसवाल ने कहा कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने जवाब देने के बजाय पेट्रोल और डीजल के रेट पूछ लिये। प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन करने से घर तक बालू पहुंच जाएगा। दूरी के आधार पर बालू का दर तय होता है।

    Also Read : विस बजट सत्र 2025: सरकार 2416 सहायक प्राध्यापकों की करेगी नियुक्ति

    Jharkhand Vidhansabha Budget Session: Ruling party and opposition face to face on sand issue झारखंड विस बजट सत्र : बालू के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविस बजट सत्र 2025: सरकार 2416 सहायक प्राध्यापकों की करेगी नियुक्ति
    Next Article शहरी व ग्रामीण पत्रकारों का भी बनाया जाये आयुष्मान कार्ड : शाहिद इक़बाल

    Related Posts

    जामताड़ा

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.