Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची सहित सभी जिलों में बुधवार को मौसम साफ और शुष्क रहेगा। रांची मौसम विभाग के अनुसार, आज बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन कुछ जिलों जैसे सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में दिन में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर 3 बजे के बाद मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और शाम को हल्की ठंड महसूस होगी।
प्रमुख शहरों का तापमान और वायु गुणवत्ता (AQI)
- रांची : अधिकतम 31°C, न्यूनतम 21°C, AQI 170
- बोकारो : अधिकतम 34°C, न्यूनतम 22°C, AQI 155
- जमशेदपुर : अधिकतम 34°C, न्यूनतम 23°C, AQI 159
- धनबाद : अधिकतम 34°C, न्यूनतम 22°C, AQI 158
छठ पूजा में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 25 और 26 अक्टूबर को छठ पूजा के दौरान पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। इन इलाकों में घने बादल और बिजली गिरने की भी संभावना है। बारिश के कारण तापमान में कमी आ सकती है।
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने और अपनी सेहत व सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है। बाकी इलाकों में मौसम सुहावना रहेगा। जरूरत पड़ने पर बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

Also Read : घाटशिला उपचुनाव : 17 प्रत्याशी दावेदारी के लिए तैयार, दाखिल किया नामांकन