Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 9:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ठंड से ठिठुरा झारखंड, 20 दिसंबर के बाद और बढ़ेगी ठंड
    झारखंड

    ठंड से ठिठुरा झारखंड, 20 दिसंबर के बाद और बढ़ेगी ठंड

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण रांची समेत पूरे राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. हैरानी इस बात की है कि रांची के कांके में शिमला से भी कम तापमान दर्ज किया गया है. पूरे राज्य के तापमान में उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण गिरावट दर्ज की जा रही है. कड़ाके की ठंड राज्य के लगभग सभी जिलों में पड़ रही है.

    देर शाम और सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं. कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया. राजधानी रांची से सटे कांके का न्यूनतम तापमान शनिवार को 3.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं दूसरी ओर मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास है.

    मौसम विभाग के अनुसार रविवार 17 नवंबर को रांची का अधिकतम तापमान 24.4 व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. वहीं कांके का अधिकतम तापमान 22.0 व न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कांके का तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया. बता दें कि शिमला का न्यूनतम तापमान 5.0, दिल्ली का 6.5 एवं जम्मू का 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रांची स्थित मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 28.8 व सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा में 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

    रविवार को सामान्य तापमान की तुलना में रांची के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि व न्यूनतम तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि आर्द्रता अधिकतम 55 प्रतिशत व न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम पूर्वानुमान के तहत अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में आगामी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि इसके बाद आगामी तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

    cold jharkhand johar live news ranchi Weather जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड ठंड मौसम रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 18 December 2023 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल
    Next Article BIG BREAKING : गढ़वा में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, रंका थाना प्रभारी को लगी गोली, 2 नक्सली ढेर

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    झारखंड

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.