Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 6:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर गरमाई झारखंड की राजनीति, RJD ने तत्काल इस्तीफा देने की मांग की
    झारखंड

    स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर गरमाई झारखंड की राजनीति, RJD ने तत्काल इस्तीफा देने की मांग की

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कांग्रेस चिंतन शिविर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बयान ने झारखंड की राजनीति में नया तूफान ला दिया है. राजद ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और भाजपा को मजबूत करने वाला बताते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग कर दी है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बन्ना गुप्ता के मुख्यमंत्री को लेकर दिए बयान को उनका व्यक्तिगत विचार बताते हुए कहा कि झामुमो केंद्रीय नेतृत्व का ध्यान बन्ना गुप्ता के बयान पर है. महागठबंधन दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप को दिखावे के नूराकुश्ती बताते हुए भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा कि ये लोग आपस में लड़ेंगे पर मोदी जी के भय से एकजुट रहेंगे.

    सीपी सिंह ने कहा कि सत्ता की मलाई खाने के लिए ये लोग इसी तरह करते रहेंगे. राजद के नेता राजेश यादव ने कहा कि जब बन्ना गुप्ता को ऐसा लग रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांग्रेस को कमजोर करने में लगे हैं या सभी क्रेडिट मुख्यमंत्री खुद ले रहे हैं, तो इन कांग्रेसियों को सत्ता छोड़ देनी चाहिए. राजेश यादव ने बन्ना गुप्ता के कांग्रेस चिंतन शिविर में दिए वक्तव्य को महागठबंधन धर्म के खिलाफ बताते हुए तत्काल मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देने की मांग की है.

    JMM ने कहा हेमंत को धन्यवाद कहें बन्ना

    झामुमो नेता मनोज पांडेय ने बन्ना गुप्ता के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि बन्ना गुप्ता को तो हेमंत सोरेन का धन्यवाद करना चाहिए. क्योंकि बहुत सारे विधायक थे जिसमें से हेमंत ने बन्ना गुप्ता को मौका दिया.

    भाजपा का तंज

    बन्ना और अन्य कांग्रेसी नेताओं के चिंतन शिविर में अपनी ही सरकार और उसके मुखिया की कार्यशैली पर उठाये जा रहे सवाल पर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि ये लोग इसी तरह लड़ते रहेंगे, लेकिन मोदी जी के डर से एक रहेंगे. सीपी सिंह ने कहा कि महागठबंधन में शामिल दलों के नेताओं को राष्ट्र और राज्य से कोई मतलब नहीं है, बल्कि इन्हें सत्ता की मलाई चाहिए.

    गिरिडीह में कांग्रेस चिंतन शिविर में अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ही कांग्रेस को कमजोर करने का आरोप लगाया था और अपने इस्तीफे तक की बात की थी. वहीं विधायक दीपिका पांडेय सिंह और सुबोधकांत सहाय ने सरकार में कांग्रेस की उपेक्षा होने का आरोप लगाया था.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में अपराधियों का दुःसाहस: दिनदहाड़े बीच सड़क पर फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश
    Next Article भाकपा माओवादी द्वारा पांच पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में NIA ने एक नक्सली को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.