Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 1:11 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ नया मोर्चा शुरू किया, इनामी नक्सलियों के बन रहे नए पोस्टर, पहचान करना होगा आसान
    झारखंड

    झारखंड पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ नया मोर्चा शुरू किया, इनामी नक्सलियों के बन रहे नए पोस्टर, पहचान करना होगा आसान

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ नया मोर्चा शुरू किया है। राज्य में इनामी कमांडरों की साफ-सुथरी तस्वीर के साथ पोस्टर लगाया जा रहे हैं, जिससे उनकी पहचान आसानी हो सके। साथ ही इन पोस्टर में नक्सलियों के नाम के भी जिक्र होंगे। एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा, अनल दा, प्रयाग मांझी जैसे हार्डकोर नक्सली के हाल फिलहाल की तस्वीर इन पोस्टरों में लगाया जायेगा।

    नक्सलियों को हर मोर्चे पर शिकस्त देने के लिए पुलिस साई ऑप्स चलाई जा रही है। साई ऑप्स के जरिये नक्सलियों के खिलाफ पोस्टर वार छेड़ा जायेगा। ग्रामीण इलाको में पोस्टर के माध्यम से नक्सलियों के जन विरोधी कृत्यों को ग्रामीणों के सामने लाया जायेगा। इन चित्रों के माध्यम से यह संदेश दिये जाने का प्रयास किया जायेगा कि किस प्रकार माओवादी सड़क, पुल-पुलियों, आश्रम भवन, शाला भवन तथा आगंनबाड़ी को विस्फोट से ध्वस्त कर विकास की गति बाधित करते हैं और ग्रामीणों की तरक्की रोककर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। पुलिस मुख्यालय ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।

    नए पोस्टर में एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा, एक करोड़ का इनामी आनंद और पति राम मांझी, एक करोड़ का इनामी प्रयाग उर्फ विवेक माझी 15 लाख का इनामी नवीन उर्फ सर्वजीत यादव, 25 लाख का इनामी अजय महतो उर्फ मधुराम, 15 लाख का इनामी अमित मुंडा और 15 लाख का इनामी कृष्णा जैसे नक्सली कमांडरों की तस्वीर होगी।

    झारखंड पुलिस एक करोड़ से 15 लाख तक के इनामी नक्सलियों की नये सिरे से पोस्टर की तैयारी में जुटी है। वर्षों पुरानी फोटो होने के वजह से वैसे नक्सलियों की पहचान में समस्या होती थी। इन पोस्टरों को ग्रामीण क्षेत्रों व नक्सलियों के प्रभाव वाले इलाकों में लगाया गया है। पोस्टर में स्थानीय भाषाओं का भी इस्तेमाल किया गया है, ताकि नक्सलियों से जुड़ी जानकारी के लिए ग्रामीणों की मदद ली जा सके। जल्द ही इन पोस्टरों को जारी किया जाएगा। जारी पोस्टर को ग्रामीणों के बीच भी बांटा जाएगा। साथ ही नक्सल प्रभावित इलाके में पड़ने वाले बाजार हाट और सरकारी कार्यालय के आसपास इन पोस्टरों को लगाया जायेगा। तस्वीरों में इनामी नक्सलियों के ऊपर घोषित इनाम का भी जिक्र किया गया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर जताई नाराजगी, एफएसएल में रिक्त पदों पर नियुक्ति मामले में गृह सचिव को किया तलब
    Next Article गुमला : युवक का अधजला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जामताड़ा

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025
    झारखंड

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025
    Latest Posts

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.