Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Oct, 2025 ♦ 7:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में अपराधियों का तांडव, पुलिस बनी है मूकदर्शक : बाबूलाल
    झारखंड

    झारखंड में अपराधियों का तांडव, पुलिस बनी है मूकदर्शक : बाबूलाल

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 15, 2025Updated:October 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में लगातार बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जनता को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह नाकाम रहने और पुलिस पर वसूली में व्यस्त रहने का आरोप लगाया। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राजधानी रांची के कटहल मोड़ पर दिनदहाड़े सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर हुई गोलीबारी ने यह साबित कर दिया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। अपराधी खुलेआम तांडव मचा रहे हैं, जानलेवा हमले और गोलीबारी कर व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं, लेकिन हमारा पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

    मरांडी ने कहा कि लगातार कारोबारियों पर हो रहे हमलों से व्यावसायिक समुदाय में भय और असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि झारखंड में अब कारोबार करना खतरे से खाली नहीं रहा है। जब राजधानी ही असुरक्षित है, तो प्रदेश के बाकी हिस्सों की स्थिति का अंदाज़ा सहज ही लगाया जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि धनबाद, बोकारो, हजारीबाग और जमशेदपुर जैसे शहरों में अपराधी भयादोहन करने लिये फायरिंग कर आतंक फैलाए हुए हैं। व्यवसायी से लेकर डॉक्टर और इंजीनियर तक भयादोहन के शिकार बनाये जा रहे हैं। ऐसा लगता है इस धंधें का हिस्सेदार भी पुलिस और सत्ता में बैठे लोग हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार जनता को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। कानून-व्यवस्था संभालने के बजाय पुलिस वसूली में व्यस्त है। अपराधियों को कांड करने की खुली छूट मिली हुई है, जिससे आम जनता और व्यापारी वर्ग भयभीत है।

    मरांडी ने राज्य सरकार से तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी और प्रदेश में सुरक्षा-व्यवस्था को दुरुस्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने अब भी होश नहीं संभाला, तो झारखंड में व्यवसाय करना दूभर हो जाएगा।

    राजधानी रांची के कटहल मोड़ पर दिनदहाड़े सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर हुई गोलीबारी ने यह साबित कर दिया है कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। अपराधी खुलेआम तांडव मचा रहे हैं, जानलेवा हमले और गोलीबारी कर व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं लेकिन हमारा…

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) October 15, 2025

    Also Read : रेलवे ट्रैक पर पार्टी करने गए दो लोगों की दर्दनाक मौ’त

    जमशेदपुर अपराध झारखंड झारखंड अपराध झारखंड कानून व्यवस्था झारखंड पुलिस वसूली झारखंड में अपराध झारखंड राजनीति झारखंड व्यापार संकट धनबाद क्राइम नेता प्रतिपक्ष पुलिस पर आरोप बाबूलाल मरांडी बोकारो फायरिंग भाजपा झारखंड भाजपा बनाम झामुमो रांची रांची गोलीकांड रांची समाचार राधेश्याम साहू हमला व्यवसायी पर हमला व्यापारी भय व्यापारी सुरक्षा सोशल मीडिया बयान हजारीबाग अपराध हेमंत सोरेन सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे ट्रैक पर पार्टी करने गए दो लोगों की दर्दनाक मौ’त
    Next Article बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, पूर्व IPS आनंद मिश्रा सहित 12 उम्मीदवारों को मिला टिकट

    Related Posts

    जमशेदपुर

    युवक पर थर्मोकोल कटर से जानलेवा हमला, विधवा भाभी के अवैध संबंध का किया था विरोध

    October 15, 2025
    जामताड़ा

    डॉ अब्दुल कलाम की जयंती पर हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया विश्व छात्र दिवस

    October 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस ने चार हथियारबंद अपराधियों को किया गिरफ्तार, बना रहे थे लूटपाट की योजना

    October 15, 2025
    Latest Posts

    युवक पर थर्मोकोल कटर से जानलेवा हमला, विधवा भाभी के अवैध संबंध का किया था विरोध

    October 15, 2025

    नामांकन दाखिल करने पहुंचे विधायक पर 20 साल पुराना रेल रोक मामला भारी पड़ा…

    October 15, 2025

    डॉ अब्दुल कलाम की जयंती पर हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया विश्व छात्र दिवस

    October 15, 2025

    चिराग पासवान की LJP (R) ने जारी की पहली सूची, भांजे सीमांत मृणाल सहित 14 उम्मीदवारों को टिकट

    October 15, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने चार हथियारबंद अपराधियों को किया गिरफ्तार, बना रहे थे लूटपाट की योजना

    October 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.