Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Nov, 2025 ♦ 3:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»साहिबगंज जलापूर्ति योजना पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार बोली- 8,500 घरों में नल से पानी शुरू
    कोर्ट की खबरें

    साहिबगंज जलापूर्ति योजना पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार बोली- 8,500 घरों में नल से पानी शुरू

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : साहिबगंज में पाइपलाइन जलापूर्ति योजना को जल्द शुरू करने की मांग वाली जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट को बताया कि साहिबगंज में जलापूर्ति योजना का काम पूरा हो चुका है। ट्रायल रन के बाद 19,000 घरों में से 8,500 घरों में नल से पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। जिन लोगों ने नल कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, उन्हें पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

    प्रार्थी ने किया विरोध

    याचिकाकर्ता सिद्धेश्वर मंडल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव शर्मा और अधिवक्ता ओम प्रकाश ने सरकार के दावे का विरोध किया। उन्होंने कहा कि साहिबगंज जलापूर्ति योजना का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार के जवाब का प्रतिउत्तर देने के लिए कोर्ट से समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

    अधिकारियों को अगली सुनवाई से छूट

    सुनवाई के दौरान नगर विकास सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता सचिव और साहिबगंज उपायुक्त कोर्ट में मौजूद रहे। हाईकोर्ट की खंडपीठ, जिसमें चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर शामिल थे, ने सरकार के जवाब को देखते हुए इन अधिकारियों को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने से छूट दे दी।

    क्या है मामला?

    सिद्धेश्वर मंडल ने साहिबगंज में पाइपलाइन जलापूर्ति योजना को जल्द शुरू करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। मामले की अगली सुनवाई में याचिकाकर्ता के जवाब के बाद कोर्ट आगे का फैसला लेगा।

    Also Read : घाटशिला उपचुनाव को लेकर झारखंड पुलिस ने कसी कमर, IG अभियान ने दिए कई निर्देश

    Jharkhand government says tap water supply to 8500 homes Jharkhand High Court hears Sahibganj water supply scheme झारखंड सरकार बोली- 8500 घरों में नल से पानी शुरू साहिबगंज जलापूर्ति योजना पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघाटशिला उपचुनाव को लेकर झारखंड पुलिस ने कसी कमर, IG अभियान ने दिए कई निर्देश
    Next Article घाटशिला उपचुनाव को देखते हुए प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को दिए गए सख्त निर्देश…

    Related Posts

    झारखंड

    20 लाख की फिरौती के लिए युवक का अपहरण, रांची पुलिस की तेज कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2025
    जामताड़ा

    SIR-BLO वाले बयान पर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने दिया स्पष्टिकरण

    November 25, 2025
    जमशेदपुर

    चोरी की शिकायत करने वाला ही गिरफ्तार… जानें क्यों

    November 25, 2025
    Latest Posts

    ऑटो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, छह की मौ’त, सात गंभीर

    November 25, 2025

    20 लाख की फिरौती के लिए युवक का अपहरण, रांची पुलिस की तेज कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2025

    सम्राट चौधरी को पुलिस मुख्यालय में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, गृह मंत्री के रूप में संभाली कमान

    November 25, 2025

    बिहार विधानसभा सत्र 1 से 5 दिसंबर तक, नए विधायकों का शपथ ग्रहण से होगी शुरुआत

    November 25, 2025

    ड्राई आइज पर बढ़ती चिंता : डिजिटल स्क्रीन बढ़ा रही है खतरा

    November 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.