Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Nov, 2025 ♦ 5:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»सऊदी अरब बस हादसे में भारतीयों की मौ’त पर झारखंड स्वास्थ्य मंत्री ने व्यक्त की संवेदना
    जामताड़ा

    सऊदी अरब बस हादसे में भारतीयों की मौ’त पर झारखंड स्वास्थ्य मंत्री ने व्यक्त की संवेदना

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्वास्थ्य
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी ने सऊदी अरब में हुई बस दुर्घटना में 42 भारतीयों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। सोमवार को एक सड़क शिलान्यास के अवसर पर मंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके परिवार वालों को इस दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।

    डॉक्टर अंसारी ने बताया कि मृतक सभी भारतीय उमरा के लिए मक्का जा रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों की आधिकारिक सूची अभी उपलब्ध नहीं हुई है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मारे गए लोगों में झारखंड के नागरिक शामिल हैं या नहीं। इस अवसर पर मंत्री ने पबिया पंचायत के लोकानिया ग्राम में एक महत्वपूर्ण सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि इसी गांव के उनके पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता ओवीन दास ने लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की थी, लेकिन बीते दिनों रांची में पैर फिसलने से उनकी मृत्यु हो गई। सड़क का शिलान्यास कर मंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    सड़क निर्माण के महत्व पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि आसपास के आदिवासी गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं थी। लोगों की लगातार मांगों के बाद यह परियोजना पूरी हो रही है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार लोगों को किसी भी असुविधा नहीं होने देगी। सड़क शिलान्यास के बाद मंत्री ने पास में हो रही फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने बाल में कीक मारकर खेल का शुभारंभ किया और सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपना प्रदर्शन जारी रखने की प्रेरणा दी।

    इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा, इरशाद उल हक अरसी, मुखिया मनोरथ मरांडी, मवासर नवाज, निशापति हांसदा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

    Also Read : JMM ने रांची महानगर संयोजक मंडली का किया विस्तार, अधिसूचना जारी 

    Jharkhand Health Minister expressed condolences over the death of Indians in the Saudi Arabia bus accident. सऊदी अरब बस हादसे में भारतीयों की मौत पर झारखंड स्वास्थ्य मंत्री ने व्यक्त की संवेदना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJMM ने रांची महानगर संयोजक मंडली का किया विस्तार, अधिसूचना जारी
    Next Article बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को मौ’त की सजा

    Related Posts

    झारखंड

    JPSC के बाहर CDPO प्रत्याशियों का विरोध प्रदर्शन, रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग

    November 17, 2025
    जमशेदपुर

    डीसी का विभागों को सख्त निर्देश- विकास योजनाओं में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

    November 17, 2025
    झारखंड

    दीक्षांत केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह बड़े उत्तरदायित्व की शुरुआत : राज्यपाल गंगवार

    November 17, 2025
    Latest Posts

    JPSC के बाहर CDPO प्रत्याशियों का विरोध प्रदर्शन, रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग

    November 17, 2025

    डीसी का विभागों को सख्त निर्देश- विकास योजनाओं में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

    November 17, 2025

    दीक्षांत केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह बड़े उत्तरदायित्व की शुरुआत : राज्यपाल गंगवार

    November 17, 2025

    बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को मौ’त की सजा

    November 17, 2025

    सऊदी अरब बस हादसे में भारतीयों की मौ’त पर झारखंड स्वास्थ्य मंत्री ने व्यक्त की संवेदना

    November 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.