Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Oct, 2025 ♦ 4:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»झारखंड HC का सख्त रुख : नगर निकाय चुनाव में देरी पर राज्य आयोग की 3 महीने की मांग खारिज, 10 नवंबर को अगली सुनवाई
    कोर्ट की खबरें

    झारखंड HC का सख्त रुख : नगर निकाय चुनाव में देरी पर राज्य आयोग की 3 महीने की मांग खारिज, 10 नवंबर को अगली सुनवाई

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की देरी पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। राज्य निर्वाचन आयोग की कम से कम तीन महीने की मांग को अस्वीकार करते हुए कोर्ट ने जल्द चुनाव कराने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई की तारीख 10 नवंबर तय की गई है। अधिवक्ता धीरज कुमार ने यह जानकारी दी।

    राज्य सरकार की रिपोर्ट बिना खोले लौटाई

    सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने सील्ड कवर में रिपोर्ट पेश की, लेकिन कोर्ट ने इसे बिना खोले वापस कर दिया और अगली तारीख पर पेश करने को कहा। कैबिनेट बैठक के कारण मुख्य सचिव, गृह सचिव और नगर विकास सचिव को छूट दी गई। महाधिवक्ता राजीव रंजन के अनुरोध पर सभी अधिकारी 10 नवंबर को कोर्ट में उपस्थित रहेंगे।

    10 सितंबर की सुनवाई में अवमानना नोटिस

    10 सितंबर को कोर्ट ने चुनाव न कराने पर अधिकारियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया था। अधिवक्ता विनोद सिंह के मुताबिक, रौशनी खलखो और अन्य की अवमानना याचिका पर यह कार्रवाई हुई। संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए।

    इन निकायों में होना है चुनाव

    चुनाव इन शहरी क्षेत्रों में प्रस्तावित हैं :

    • नगर निगम : रांची, हजारीबाग, मेदिनीनगर, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो।
    • नगर परिषद : गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो और मिहिजाम।
    • नगर पंचायत : बंशीधर नगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला और चाकुलिया।

    कोर्ट ने कम समय में चुनाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। इससे स्थानीय निकायों में प्रशासनिक सुधार की उम्मीद बढ़ी है। मामले की आगे की जांच और निर्देशों का इंतजार है’ है।

    Also Read : भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में दी करारी शिकस्त, गिल की कप्तानी में 2-0 से जीती सीरीज

    10 नवंबर को अगली सुनवाई Jharkhand HC takes tough stand: State Commission's demand for 3 months' delay in municipal elections rejected next hearing on November 10 झारखंड HC का सख्त रुख : नगर निकाय चुनाव में देरी पर राज्य आयोग की 3 महीने की मांग खारिज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में काली पूजा की तैयारियां जोरों पर, पंडाल और मूर्तियां ले रही अंतिम रूप
    Next Article जमीन विवाद में झामुमो नेता मुन्ना सिन्हा की ह’त्या

    Related Posts

    गढ़वा

    गढ़वा में ईंट भट्ठे की चिमनी गिरने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौ’त, चार घायल

    October 14, 2025
    गढ़वा

    गढ़वा में मंडल डैम विवाद : विस्थापितों ने डीएफओ समेत 7 वनकर्मियों को बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया

    October 14, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 71 उम्मीदवारों को टिकट

    October 14, 2025
    Latest Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025: BJP की पहली सूची जारी, जानें कितनी महिला उम्मीदवार हैं शामिल…

    October 14, 2025

    गढ़वा में ईंट भट्ठे की चिमनी गिरने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौ’त, चार घायल

    October 14, 2025

    गढ़वा में मंडल डैम विवाद : विस्थापितों ने डीएफओ समेत 7 वनकर्मियों को बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया

    October 14, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 71 उम्मीदवारों को टिकट

    October 14, 2025

    ठेला के लाइसेंस पर चलाया जा रहा था बड़ा होटल, खाद्य निरीक्षक ने की कार्रवाई

    October 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.