Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 2:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पूर्व मंत्री हरिनारायण राय, उनकी पत्नी और भाई की याचिका झारखंड HC ने खारिज की
    झारखंड

    पूर्व मंत्री हरिनारायण राय, उनकी पत्नी और भाई की याचिका झारखंड HC ने खारिज की

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: आय से अधिक संपत्ति के मामले में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री हरिनारायण राय, उनकी पत्नी सुशीला देवी और भाई संजय कुमार राय की याचिका झारखंड हाई कोर्ट में फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंद सेन की कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया. मामले में वरीय अधिवक्ता एवं झामुमो के पूर्व सांसद संजीव कुमार और हाईकोर्ट के अधिवक्ता एके रसीदी ने पैरवी की थी. प्रार्थी की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा गया था उन्हें आय से अधिक संपत्ति मामले में सजा मिलने के बाद पूरक चार्जशीट दाखिल की गई है जो गलत है .

    इसे निरस्त करने का आग्रह कोर्ट से किया गया था. कोर्ट ने पूर्व में सुनवाई पूरी होने के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रखा था. बता दें दिसंबर 2016 को सीबीआई की विशेष अदालत ने तीनों को आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी करार देते हुए पांच-पांच साल की सजा और 50-50 हजार का जुर्माना लगाया था. सीबीआई ने वर्ष 2010 में पूर्व मंत्री हरिनारायण राय का मामला झारखंड निगरानी ब्यूरो से अपने हाथ में लिया था.

    वर्ष 2012 में सीबीआई ने पूर्व मंत्री पर आय से 94 फीसदी अधिक एक करोड़ 46 लाख 25 हजार 354 रुपए अर्जित करने का आरोप पत्र दायर किया था. इसमें पूर्व मंत्री के नाम पर रांची और देवघर जिले में आलीशान बंगला, डेयरी फार्म, पैतृक गांव में तालाब पाया था. वहीं, उनकी पत्नी और भाई के नाम 42 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का मामला सही पाया था. राय ने वर्ष 2005 से 2009 तक विधायक और मंत्री रहते हुए उक्त संपत्ति अर्जित की थी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन, राइफल और गोली बरामद
    Next Article धनबाद : IIT ISM के इंजीनियरिंग के छात्र ने अपने होस्टल में फांसी लगाई

    Related Posts

    कोडरमा

    राज्य सरकार की लापरवाही के चलते लोगों को नहीं मिल रहा केंद्र की योजनाओं का लाभ : अन्नपूर्णा देवी

    July 8, 2025
    झारखंड

    पूर्णिया की घटना पर झारखंड के नेताओं में आक्रोश, CM हेमंत से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    July 8, 2025
    झारखंड

    घाघर वाटरफॉल में युवक की डूबने से मौ’त

    July 8, 2025
    Latest Posts

    मजबूरी में बेटों से जोतवाया खेत, CM ने लिया संज्ञान

    July 8, 2025

    राज्य सरकार की लापरवाही के चलते लोगों को नहीं मिल रहा केंद्र की योजनाओं का लाभ : अन्नपूर्णा देवी

    July 8, 2025

    पूर्णिया की घटना पर झारखंड के नेताओं में आक्रोश, CM हेमंत से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    July 8, 2025

    घाघर वाटरफॉल में युवक की डूबने से मौ’त

    July 8, 2025

    रेल मंत्री Ashwini Vaishnav के पिता Dau Lal Vaishnav का निधन, एम्स जोधपुर में ली अंतिम सांस

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.