Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 11:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड सरकार 4345 पंचायतों को आधुनिक सुविधाओं से करेगी आच्छादित, रूपरेखा तैयार
    झारखंड

    झारखंड सरकार 4345 पंचायतों को आधुनिक सुविधाओं से करेगी आच्छादित, रूपरेखा तैयार

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना की रूपरेखा तैयार कर ली गई है, ताकि ग्रामीण जनता को सरकार द्वारा प्रदत्त सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिवालय भवन को आधुनिक तकनीक एवं न्यूनतम आधारभूत संरचना और सेवा से आच्छादित किया जायेगा। इस योजना को गति देने के लिए पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण की मंजूरी मंत्रिपरिषद से विगत दिनों मिल चुकी है। अब राज्य के 4345 पंचायतों के सुदृढ़ीकरण का कार्य जल्द प्रारंभ होगा।

    राज्य सरकार अपने स्तर से कर रही कार्य

    योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पंचायतों को वित्तीय संसाधन के लिए 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा से प्राप्त अनुदान की राशि उपलब्ध करायी जाती है लेकिन केन्द्रीय वित्त आयोग की राशि का व्यय भारत सरकार द्वारा निर्गत दिशा निदेशों के अधीन किया जाता है। फलस्वरूप वित्त आयोग की अनुदान राशि से सेवाओं एवं सुविधाओं की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना कठिन है। इसलिए ग्रामीणों को ग्राम पंचायत सचिवालय भवन में आधारभूत संरचना एवं न्यूनतम सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार अतिरिक्त राशि का व्यय नूतन दायित्वों एवं आधुनिक तकनीकों के प्रयोग के माध्यम से ग्रामीणों को उनके निवास स्थान पर ही समुचित जीवन स्तर एवं सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए करेगी।

    इंटरनेट और आधुनिक सुविधाओं से किया जाएगा लैस

    पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार सभी ग्राम पंचायत सचिवालय भवन से पक्की सड़क तक पहुंच पथ सुनिश्चित करेगी। पंचायत सचिवालय में एक प्रज्ञा केन्द्र स्थापित किया जाएगा। सभी पंचायत सचिवालय में बैंक शाखा, एटीएम, पेमेंट बैंक, इंडियन पोस्टल बैंक की शाखा की स्थापना करायी जायेगी। सभी पंचायत सचिवालय में लगभग 100 एमबीपीएस गति का पोस्टपेड नेट कनेक्शन केबल एवं वाईफाई के माध्यम से इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। वैध विद्युत कनेक्शन, पेयजल, साफ-सफाई एवं सुरक्षा की व्यवस्था, स्मार्ट एलईडी टीवी, कंप्यूटर, इन्वर्टर अधिष्ठापित किया जाएगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : अवैध लॉटरी के सात कारोबारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हजारों टिकट जब्त
    Next Article राज्य के सरकारी और निजी स्कूल अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगे, 30 जून तक लागू रहेगी व्यवस्था

    Related Posts

    झारखंड

    M.ed Semester One की परीक्षा 30 जून से, जानें परीक्षा केंद्र और शुल्क की DETAILS

    June 19, 2025
    खूंटी

    मूसलधार बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात

    June 19, 2025
    खूंटी

    बनई नदी का जलस्तर बढ़ा, खूंटी-सिमडेगा का संपर्क टूटा, वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की दी जा रही सलाह

    June 19, 2025
    Latest Posts

    M.ed Semester One की परीक्षा 30 जून से, जानें परीक्षा केंद्र और शुल्क की DETAILS

    June 19, 2025

    हाई प्रोफाइल क्षेत्र के नजदीक लूट और फा’यरिंग, युवक बाल-बाल बचा

    June 19, 2025

    दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट आधे रास्ते से लौटी

    June 19, 2025

    मूसलधार बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात

    June 19, 2025

    बनई नदी का जलस्तर बढ़ा, खूंटी-सिमडेगा का संपर्क टूटा, वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की दी जा रही सलाह

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.