Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 3:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले दी बड़ी राहत, महिलाओं और पेंशनधारियों को समय से पहले मिलेगी सहायता राशि
    झारखंड

    झारखंड सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले दी बड़ी राहत, महिलाओं और पेंशनधारियों को समय से पहले मिलेगी सहायता राशि

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुर्गा पूजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले राज्यवासियों को आर्थिक राहत देने की बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं को सितंबर माह की सहायता राशि त्योहार से पहले ही दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि त्योहारों से पहले महिलाओं को आर्थिक सहारा मिल सके।

    इस योजना के तहत सितंबर में 50 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में ₹2500 की राशि ट्रांसफर की जाएगी। अगस्त में भी इतनी ही महिलाओं को इसका लाभ मिला था। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय जल्द ही सभी जिलों को राशि ट्रांसफर से संबंधित दिशा-निर्देश भेजेगा। यह प्रक्रिया 15 सितंबर के बाद शुरू होगी।

    दिवाली और छठ से पहले अक्टूबर की राशि भी मिलेगी

    राज्य सरकार ने यह भी तय किया है कि दीपावली और छठ त्योहार से पहले अक्टूबर महीने की राशि भी लाभुकों को दे दी जाएगी। नवंबर तक की राशि का बजट पहले ही तय कर लिया गया है और अब तक जिलों को कुल 9600 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं।

    अपात्र लाभुकों पर होगी कार्रवाई

    निदेशालय ने जिलों से यह जानकारी भी मांगी है कि किन-किन अपात्र लाभुकों ने योजना का गलत फायदा उठाया है। ऐसे लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की गई है।

    पेंशनधारियों को भी मिलेगी तीन माह की बकाया राशि

    राज्य के करीब 11.75 लाख पेंशनधारियों को भी बड़ी राहत दी गई है। जुलाई, अगस्त और सितंबर की तीन महीने की बकाया पेंशन एक साथ दी जाएगी। इसमें वृद्धा, विधवा और दिव्यांगजन पेंशन के लाभुक शामिल हैं। प्रत्येक को ₹1000 प्रति माह के हिसाब से ₹3000 की राशि दी जाएगी।

    पेंशन योजना राज्य और केंद्र सरकार की संयुक्त योजना है, जिसमें केंद्र की ओर से तय राशि के अतिरिक्त खर्च राज्य सरकार उठाती है। जून तक की पेंशन पहले ही दी जा चुकी थी।

    Also Read : MP के CM मोहन यादव एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे… जानें कैसे

    आर्थिक राहत योजना छठ पूजा 2025 झारखंड झारखंड समाचार झारखंड सरकार राहत योजना त्योहार से पहले भुगतान दिव्यांग पेंशन दीपावली 2025 दुर्गा पूजा 2025 पेंशन भुगतान पेंशन योजना महिलाओं के लिए योजना महिलाओं को सहायता राशि मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना राहत पैकेज विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन सरकारी योजना झारखंड सरकारी सहायता सामाजिक सुरक्षा निदेशालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाल-बाल बचे MP के CM मोहन यादव… जानें
    Next Article मिजोरम को मिली पहली रेलवे लाइन, पीएम मोदी ने किया 9,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

    Related Posts

    झारखंड

    देवघर पुलिस की छवि धूमिल, बैद्यनाथ मंदिर में छठव्रती के साथ धक्का-मुक्की व गालीगलौज, वीडियो वायरल

    October 28, 2025
    झारखंड

    रांची में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर, किसानों के लिए सख्त निर्देश… जानें क्या

    October 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC पेपर लीक मामला : वित्त विभाग के संतोष मस्ताना को CID ने किया अरेस्ट

    October 28, 2025
    Latest Posts

    देवघर पुलिस की छवि धूमिल, बैद्यनाथ मंदिर में छठव्रती के साथ धक्का-मुक्की व गालीगलौज, वीडियो वायरल

    October 28, 2025

    रांची में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर, किसानों के लिए सख्त निर्देश… जानें क्या

    October 28, 2025

    JSSC पेपर लीक मामला : वित्त विभाग के संतोष मस्ताना को CID ने किया अरेस्ट

    October 28, 2025

    मधुपुर HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा, 11 गिरफ्तार

    October 28, 2025

    PLFI के दो उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, कोयला कंपनियों से मांगते थे लेवी

    October 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.