Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 7:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोरोना की तीसरी लहर को लेकर झारखंड सरकार सतर्क, किसी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं
    झारखंड

    कोरोना की तीसरी लहर को लेकर झारखंड सरकार सतर्क, किसी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : कोविड-19 के संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर झारखंड सरकार पहले से ही सचेत है. सरकार अभी से राज्य के बाहर से आनेजाने वालों पर नजर रख रही है, ताकि महामारी की तीसरी लहर, दूसरी लहर की तरह जानलेवा साबित ना हो. इसके लिए सोमवार से झारखंड के बाहर से आने वालों तमाम यात्रियों का ‘RAT’ टेस्ट किया जाएगा.

    झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम जरूर हो रहे हैं, लेकिन तीसरी लहर के मद्देनजर राज्य सरकार किसी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के बाहर से आने वालों की टेस्टिंग पर जोर देते हुए दिशा-निर्देश जारी किया है. झारखंड के बाहर से आने वाले तमाम यात्रियों की रांची एयरपोर्ट, रांची स्टेशन और हटिया स्टेशन पर जांच होगी.
    स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों

    रांची जिला प्रशासन और रेलवे प्रबंधन ने रांची के हटिया स्टेशन पर तैयारी शुरू कर दी है. इसे लेकर हटिया स्टेशन में रेलवे प्रबंधक के सीनियर अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन,रांची पुलिस सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक बैठक भी हुई. जिसमें बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई.

    राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए विशेष टीम का भी गठन किया जा रहा है. सोमवार से तमाम जगहों पर यात्रियों की जांच की गाइडलाइंस के अनुसार होगी. जांच के लिए यात्रियों की संख्या के हिसाब से पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की जा रही है.


    इस सब की बीच रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कुछ ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए नकली RT-PCR टेस्ट का सर्टिफिकेट बनाने का काम करते थे. ऐसे में रेलवे स्टेशन पर इस तरह के मामलों को रोकने के लिए और यात्रियों को धोखे से बचाने के लिए रेलवे प्रबंधन ने भी अपनी तरफ से पूरी तैयारी की है.

    coronavirus cases
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअरविंद केजरीवाल कल जाएंगे अमृतसर, पूर्व IG कुंवर विजय प्रताप हो सकते हैं आप पार्टी में शामिल
    Next Article दुमका जिला में कॉन्स्टेबल की संदेहास्पद स्थिति में मौत, रांची का रहने वाला था जवान

    Related Posts

    गिरिडीह

    Johar Live Impact : SDO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध खनन करने वाले कई मशीन जब्त, FIR दर्ज

    July 26, 2025
    झारखंड

    बोकारो आईजी ने रामगढ़ थानेदार P.K सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

    July 26, 2025
    जमशेदपुर

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    July 26, 2025
    Latest Posts

    Johar Live Impact : SDO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध खनन करने वाले कई मशीन जब्त, FIR दर्ज

    July 26, 2025

    बोकारो आईजी ने रामगढ़ थानेदार P.K सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

    July 26, 2025

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    July 26, 2025

    जर्जर सड़क पर धान रोपकर हुआ विरोध, बोले– रोड नहीं तो टोल टैक्स बंद…

    July 26, 2025

    शिक्षक का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, तन्मय कुमार महतो 82 वां स्थान प्राप्त कर बने डिप्टी कलेक्टर

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.