Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 1:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : फूल की खेती से आत्मनिर्भरता के साथ आ रहा है जीवन में बदलाव
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : फूल की खेती से आत्मनिर्भरता के साथ आ रहा है जीवन में बदलाव

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    हजारीबाग। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के साथ जुड़कर महिलाएं कई तरह का कार्य कर रही है। इन कामों से न केवल वे आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि उनके जीवन में भी बदलाव आ रहा है। जिले के दारू प्रखंड के रामदेव खरिका की महिलाएं जरबेरा फूल की खेती कर आत्मनिर्भर बनने के साथ ही जीवन में बदलाव आने की बात भी कह रही हैं।

    महिला ग्रुप की संगीता कुमारी ने कहा कि जेएसएलपीएस ने फूल की खेती के लिए आवेदन भरवाया। आवेदन भरने के बाद न केवल उनके ग्रुप को ग्रीन हाउस दिया गया, बल्कि पौधा भी अनुदानित मूल्य पर दिया गया। साथ ही पौधे को उगाने के लिए बेड बनाने से लेकर सभी प्रशिक्षण दिए गए। आज उनकी मेहनत ने रंग लाया है और फूल खिल आए हैं। संगीता कुमारी का कहना है कि आने वाले समय में इसका अधिक मूल्य मिलेगा, जिसका लाभ उन महिलाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अन्य महिलाओं को भी फूल की खेती के लिए प्रेरित करने का काम करेंगी।

    महिला ग्रुप से जुड़ी रीता देवी मानती हैं कि फूल की खेती से जेएसएलपीएस ने आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। उनका मानना है कि चूल्हा चौका से सिमटी महिलाएं जेएसएलपीएस से जुड़कर सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रही है। उन योजनाओं का उपयोग कर रही हैं और आत्मनिर्भर बनने के साथ ही जागरूक भी बन रही हैं। महिलाएं अब अन्य को भी जागरूक बना रही हैं। इससे उनके जीवन में भी बदलाव आ रहा है।

    दारू प्रखंड के बीडीओ राम रतन बरनवाल भी मानते हैं कि जेएसएलपीएस से महिलाएं कई काम कर आत्मनिर्भर होने के साथ ही जागरूक हो रही है। यह उनके जीवन में बदलाव ला रहा है। स्वाभाविक है कि जेएसएलपीएस ने महिलाओं को कई रोजगार से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन्हें जागरूक करने का काम और उनके जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया है। यह प्रयास सराहनीय है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय परिवहन क्षेत्र पर मंडरा रहा साइबर अटैक का खतरा, एनएचएआई और ऑटों कंपनियों को किया अलर्ट
    Next Article अपनी ही सरकार से क्यों खफा हैं सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम, जानिए पूरा मामला

    Related Posts

    झारखंड

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    नाली में मिली युवक की बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2025
    Latest Posts

    इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 13 वर्षीय किशोरी रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2025

    CM नीतीश कुमार ने किया राजेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

    June 18, 2025

    जवान लड़के को पीट-पीटकर उतारा मौ’त के घाट, पुरानी रंजिश की आशंका

    June 18, 2025

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.