Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा अब होगा पूरी तरह डिजिटल, बजट सत्र से पेपरलेस काम
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा अब होगा पूरी तरह डिजिटल, बजट सत्र से पेपरलेस काम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2026Updated:February 11, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा अब पूरी तरह डिजिटल होने की तैयारी में है। नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NEVA) के जरिए अब सारे काम कागज की बजाय कंप्यूटर और टैबलेट से होंगे। इसकी शुरुआत आंशिक तौर पर 18 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र से होगी, जबकि मानसून सत्र से पूरी विधानसभा पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी।

    स्पीकर ने देखा डिजिटल सिस्टम

    स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने मंगलवार को विधानसभा में लगे नए डिजिटल उपकरणों का निरीक्षण किया। उन्होंने तकनीकी तैयारी की जानकारी ली और काम सही ढंग से चलाने के निर्देश दिए।

    सीएम हेमंत सोरेन बुधवार को NEVA सेवा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सभी मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। उद्घाटन के बाद विधायकों और मंत्रियों को डिजिटल सिस्टम की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग दोपहर 12:30 बजे सेंट्रल हॉल में होगी।

    टैबलेट से घर बैठे जमा होगा शून्यकाल का नोटिस

    ट्रेनिंग के दौरान सभी विधायकों को टैबलेट या कंप्यूटर दिया जाएगा। बजट सत्र से ही विधायक शून्यकाल के नोटिस घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। अब उन्हें रात या सुबह जल्दी विधानसभा आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    प्रश्न और उत्तर भी होंगे ऑनलाइन

    जब पूरी विधानसभा पेपरलेस हो जाएगी, तो विधायक प्रश्न ऑनलाइन पूछ सकेंगे और उनके जवाब भी डिजिटल मिलेंगे। इससे समय बचेगा और विधायक ज्यादा प्रश्न पूछ पाएंगे। आने वाले समय में विधानसभा की पूरी कार्यवाही जनता के लिए भी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इसमें प्रश्न-उत्तर, कार्यसूची, विधेयक, प्रस्ताव, समितियों की रिपोर्ट और सदन की पूरी कार्रवाई शामिल होगी। इस नए डिजिटल सिस्टम से न सिर्फ विधायकों का काम आसान होगा, बल्कि आम लोग भी घर बैठे विधानसभा की सारी गतिविधियां देख सकेंगे।

    Also Read : बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सड़क पर उबाल, गुस्साए लोगों ने जाम किया रातू रोड

    Assembly Updates Budget Session 2026 Chief Minister Hemant Soren Digital Assembly Digital Records for Public Jharkhand Assembly Jharkhand news Legislative Process Monsoon Session 2026 NEVA Application NEVA एप्लीकेशन Online Q&A Paperless Assembly Speaker Rabindranath Mahto Tablet Training Zero Hour Online ऑनलाइन प्रश्नोत्तर जनता के लिए डिजिटल रिकॉर्ड झारखंड विधानसभा झारखंड समाचार टैबलेट ट्रेनिंग डिजिटल विधानसभा पेपरलेस विधानसभा बजट सत्र 2026 मानसून सत्र 2026 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा अपडेट विधायी प्रक्रिया शून्यकाल ऑनलाइन स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबुलडोजर एक्शन के खिलाफ सड़क पर उबाल, गुस्साए लोगों ने जाम किया रातू रोड
    Next Article पटना सिविल कोर्ट को फिर बम की धमकी, मच गया हड़कंप

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.