Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 6:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण के चुनाव में सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम, 350 कंपनी अर्धसैनिक बल की हुई तैनाती
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण के चुनाव में सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम, 350 कंपनी अर्धसैनिक बल की हुई तैनाती

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2019Updated:December 11, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । झारखंड विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीसरे चरण के 8 जिलों के 17 विधानसभा सीटों के लिए 12 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से सभी विधानसभा सीटों पर केंद्र से मिले करीब 350 कंपनी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा जिला बल और गृह रक्षक को भी लगाया गया है। इनमें 11 विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुरक्षा के ख्याल से संवेदनशील हैं, जहां पुख्ता एवं कड़े इंतजाम किए गए हैं । इनमें बरही, मांडू, कोडरमा, सिमरिया, बड़कागांव, रामगढ़ ,धनवार, गोमिया, इचागढ़, सिल्ली और कांके शामिल है।
    इन क्षेत्रों में जंगलों में पुलिस के जवान की तैनाती की गई है, ताकि मतदान के दिन कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो पाए। पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों के एसपी को यह निर्देश दिया है कि जो भी बल पहले से नक्सल विरोधी अभियान में लगे हुए हैं, उन्हें अभियान में ही रखना है, जो अतिरिक्त बल केंद्र से मिला है उसे शहरी एवं मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगाना है। सभी पुलिस अधीक्षकों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं प्रत्येक बूथ की समीक्षा की और उसी के अनुसार बल प्रतिनियुक्त किया गया है। घोर अति नक्सल प्रभावित बूथों पर मतदान कर्मियों की हेली ड्रॉपिंग कराई जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से नक्सल प्रभावित इलाकों में हेलिकॉप्टर से भी निगरानी रखी जाएगी।

    एडीजी ऑपरेशन मुरारी लाल मीणा ने बताया कि चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बलों की नियुक्ति की गई है।

    तीसरे चरण में 309 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

    चुनाव में कुल 309 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 277 पुरुष और 32 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। विधानसभा सीटों के लिहाज से देखें तो सबसे ज्यादा 31 उम्मीदवार ईचागढ़ और सबसे कम 12-12 उम्मीदवार रांची और कांके विधानसभा सीट के लिए हैं। इसके अलावा कोडरमा में 17, बरकट्ठा में 20, बरही में 14 , बड़कागांव में 23, रामगढ़ में 25, मांडू में 22, हजारीबाग में 15, सिमरिया में 18, धनवार में 14, गोमियां में 15, बेरमो मे 20, सिल्ली में 15, खिजरी में 14 और हटिया में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

    किस विधानसभा सीट के लिए कितनी महिला उम्मीदवार

    महिला उम्मीदवारों की संख्या की बात करें तो कोडरमा में 2, बरही में 1 , बड़कागांव में 4 , रामगढ़ में 4 , मांडू में 2, हजारीबाग में 1. ,गोमियां में 1 , बेरमो मे 2., ईचागढ़ में 1 , सिल्ली में 1 , खिजरी में 4 , रांची में 4 , हटिया में 4 और कांके में 1 महिला उम्मीदवार चुनावी किस्मत आजमा रही हैं। जबकि, बरकट्ठा, सिमरिया और धनवार से एक भी महिला उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ रही हैं।

    किस राजनीतिक दल से कितने पुरुष तथा महिला उम्मीदवार

    तीसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी के 15 पुरुष व 1 महिला, बीएसपी के 14 पुरुष व 1 महिला, सीपीआई के 9 पुरुष, सीपीआई एम के 1 पुरुष, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 7 पुरुष व 2 महिला, एनसीपी के 1 पुरुष, आजसू पार्टी के 12 पुरुष व 2 महिला, जेवीएम के 16 पुरुष व 1 महिला, झामुमो के 3 पुरुष व 3 महिला, राजद के दो पुरुष उम्मीदवार , तृणमूल कांग्रेस के 2 पुरुष व 1 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इस तरह मान्यता राष्ट्रीय औऱ राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के 93 उम्मीदवार चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों ( रजिस्टर्ड राष्ट्रीय व स्टेट पॉलिटिकल पार्टी के अलावा) के 104 पुरुष और 13 महिलाएं तथा निर्दलीय उम्मीदवारों में 93 पुरुष और 6 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

    रामगढ़, हजारीबाग और रांची विधानसभा क्षेत्र में होगा बूथ एप का इस्तेमाल

    तीसरे चरण में रामगढ़, हजारीबाग और रांची विधानसभा क्षेत्र में बूथ एप का इस्तेमाल किया जायेगा। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहली बार पूरे देश में बूथ एप के इस्तेमाल की शुरुआत हुई है। यहां प्रायोगिक तौर पर 81 विधानसभा सीटों में से 10 में बूथ एप का उपयोग किया जाना है। इसी के अंतर्गत तीसरे चरण में रामगढ़, हजारीबाग और रांची विधानसभा क्षेत्र में बूथ एप इस्तेमाल होगा। इससे पहले दूसरे चरण में जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम और चाईबासा में बूथ एप का इस्तेमाल हो चुका है।

    तीसरे चरण में इन सीटों पर होगा मतदान

    झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण में 12 दिसंबर को 17 सीटों पर मतदान होगा। इसमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया ,बड़कागांव, रामगढ़, धनवार, गोमिया, बेरमो ,इचागढ़, सिल्ली, खिचरी, रांची, हटिया और कांके विधानसभा की सीटें शामिल हैं ।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपिछली बार भूल हुई, इस बार भूल सुधारनी है : सिल्लीवासी
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट से तबरेज अंसारी के 6 आरोपियों को मिली जमानत

    Related Posts

    झारखंड

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025
    जमशेदपुर

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025
    क्राइम

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025
    Latest Posts

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेसिस चालक पर हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    July 5, 2025

    ‘साथी’ योजना के तहत निराश्रितों को मिलेगा सहारा, डालसा चला रहा जागरूकता अभियान

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.