Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव : रघुवर दास और बागी भाजपा नेता सरयू राय ने किया जमशेदपुर पूर्वी से किया नामांकन
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव : रघुवर दास और बागी भाजपा नेता सरयू राय ने किया जमशेदपुर पूर्वी से किया नामांकन

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा से छठी बार जमशेदपुर पूर्वी से नामांकन दाखिल किया। उनका मुकाबला भाजपा के बागी निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय से होगा।
    वहीं भाजपा के बागी नेता सरयू राय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में यहां से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सरयू राय ने जमशेदपुर पश्चिम सीट को छोड़कर पूर्वी सीट से अपना पर्चा दाखिल किया है और वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मुख्यमंत्री रघुवर दास को चुनौती दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने शहर के मोती लाल नेहरू स्कूल के पास से जुलूस निकाला और अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

    मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे के बाद अपना पर्चा दाखिल करने पहुंचे। पर्चा भरने के बाद उन्होंने कहा कि जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी पूंजी है। जमशेदपुर की जनता ने सदैव झारखंड के विकास को नई गति दी है। वंशवाद और भ्रष्टाचार पर अबकी बार हमें आखिरी प्रहार करना है। झारखंड का सर्वांगीण विकास ही मेरी जिंदगी का एकमात्र लक्ष्य है।

    पर्चा भरने के लिए बाराद्वारी से पैदल मार्च कर अपने समर्थकों के साथ वे एसडीओ कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर सीएम दास के साथ सांसद विद्युतवरण महतो, ईचागढ़ विधायक सह भाजपा प्रत्याशी साधु चरण महतो, कुलवंत सिंह बंटी, रामबाबू तिवारी सहित भारी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।

    नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मां शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और समस्त झारखंडवासियों पर कृपा बने रहने की कामना की। साथ ही रघुवर दास ने अपनी बड़ी बहन का आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने कहा कि परिवारजनों के आशीर्वाद से एकबार फिर जनता के बीच उनका स्नेह लेने जा रहा हूं।

    झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री हैं रघुवर दास

    रघुवर दास झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। दास वर्ष 1977 में जनता पार्टी के सदस्य बने थे। वर्ष 1980 में भाजपा की स्थापना के साथ ही वह सक्रिय राजनीति में आए। उन्होंने वर्ष 1995 में पहली बार जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा का चुनाव लड़ा और विधायक बने। तब से लगातार पांचवीं बार उन्होंने इसी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता है। दास 15 नवंबर 2000 से 17 मार्च 2003 तक राज्य के श्रम मंत्री रहे। फिर मार्च 2003 से 14 जुलाई 2004 तक वे भवन निर्माण और 12 मार्च 2005 से 14 सितंबर 2006 तक झारखंड के वित्त, वाणिज्य और नगर विकास मंत्री रहे। इसके अलावा दास 2009 से 30 मई 2010 तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ बनी भाजपा की गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री और संसदीय कार्य मंत्री भी रहे।

    दूसरे चरण की 20 सीटों पर हुआ नामांकन, वापसी का अंतिम दिन 21 नवंबर

    राज्य में दूसरे चरण में 20 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इनमें बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, तमाड़, मांडर, तोरपा, खूंटी, सिसई, सिमडेगा तथा कोलेबिरा शामिल हैं। यहां नामांकन का आखिरी दिन सोमवार है। इन विधानसभा क्षेत्रों में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 19 नवंबर को होगी, जबकि 21 नवंबर तक नाम वापस लिए जाएंगे। इन सीटों पर सात दिसंबर को मतदान होना है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअफवाह : पीताम्बरा पैलेश के पास लावारिश सूटकेश मिलने के बाद मची अफरा-तफरी, घंटों जांच के बाद सूटकेश में मिला महिला का कपड़ा
    Next Article बिहार : विधान पार्षदों को मिला नया आशियाना, नीतीश ने सौंपी चाबी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.