Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jul, 2025 ♦ 2:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर एक बजे तक शांतिपूर्ण 49.01फीसदी मतदान
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर एक बजे तक शांतिपूर्ण 49.01फीसदी मतदान

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2019Updated:December 20, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/दुमका। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव के 5वें व अंतिम चरण की 16 सीटों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर एक बजे तक कुल 49.01 फीसदी मतदान दर्ज किये गये हैं। अबतक चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे हैं। कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

    संथाल परगणा के सियासी रण में कड़ाके की ठंड और शीतलहरी में भी वोट डालने के लिए मतदाताओं का उत्साह भारी पड़ता दिख रहा है। कई बूथों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। दुमका सदर प्रखंड में पड़ने वाले अपने पैतृक गांव में भाजपा उम्मीदवार और झारखंड की समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने वोट डाला। राजमहल से भाजपा प्रत्याशी अनंत ओझा ने मतदान किया। इसके अलावा महेशपुर विधानसभा सीट की बूथ संख्या 51 और जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र की मतदान केंद्र संख्या 240 सहित कई मददान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन देखी गई।

    देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 168 पर ईवीएम खराब हो गई। दो बार ईवीएम बदली गई लेकिन ईवीएम काम नहीं कर रही थी। इसके बाद तीसरी ईवीएम मंगाकर लगाई गई है। इसकी वजह से थोड़ी देर से वहां मतदान शुरू हुआ।

    16 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत  

     राजमहल-47.68%

    बोरियो-48.23%

    बरहेट-49.72%

    लिट्टीपाड़ा-52.97%

    पाकुड़-58.38%

    महेशपुर-59.38%

    शिकारीपाडा-53.18%

    नाला-53.54%

    जामताड़ा-51.86%

    दुमका-42.09%

    जामा-46.98%

    जरमुंडी-45.47%

    सारठ-51.36%

    पोडैयाहाट-36.01%

    गोड्डा-45.75%

    महगामा-44.06%

    लिट्टीपाड़ा की बूथ संख्या 69 पर मतदान का बहिष्कार

    लिट्टीपाड़ा की बूथ संख्या 69  पर वहां के मतदाताओं ने क्षेत्र में सड़क नहीं बनने के विरोध में वोट का बहिष्कार कर दिया है। शुक्रवार की दोपहर सवा बजे तक एक भी वोट नहीं पड़े हैं। मतदाताओं का कहना है कि क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बहुत ही खराब है। लगातार मांग करने के बावजूद सड़क नहीं बनाई गई। इसलिए हमलोगों ने निर्णय लिया है कि सड़क नहीं  तो वोट भी नहीं।  

    • अंतिम चरण का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से जारी, सुबह 11 बजे तक 29.19 प्रतिशत पड़े वोट

    झारखंड में पांचवें और अंतिम चरण में संथालपरगना की 16 विधानसभा सीट राजमहल, बोरियो (सुरक्षित), बरहेट (सु), लिट्टीपाड़ा (सु), पाकुड़, महेशपुर (सु), शिकारीपाड़ा (सु), नाला, जामताड़ा, दुमका (सु), जामा (सु), जरमुंडी (सु), सारथ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा में आज कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से जारी मतदान के दौरान पहले चार घंटे में 29.19 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


    राज्य निर्वाचन कार्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि इन 16 सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। पहले चार घंटे यानी पूर्वाह्न 11 बजे तक इन विधानसभा क्षेत्रों में 29.19 प्रतिशत वोट पड़े हैं। इस दौरान महेशपुर (सुरक्षित) सीट पर मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक 38.40 प्रतिशत रहा वहीं जरमुंडी में सबसे कम 21.83 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद राजमहल में 29.21 प्रतिशत, बोरियो (सु) में 28.62 प्रतिशत, बरहेट (सु) में 27.39 प्रतिशत, लिट्टीपाड़ा (सु) में 36.08 प्रतिशत, पाकुड़ में 35.19 प्रतिशत, शिकारीपाड़ा (सु) में 30.21 प्रतिशत, नाला में 32.05 प्रतिशत, जामताड़ा में 33.07 प्रतिशत, दुमका (सु) 25.10 प्रतिशत, जामा में 26.43 प्रतिशत, सारथ में 32.30 प्रतिशत, पोड़ैयाहाट में 23.22 प्रतिशत, गोड्डा में 13.93 प्रतिशत और महगामा में 24.55 प्रतिशत मतदान हुआ है।


    मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं कतार देखी जा रही है। लोग सुबह ही मतदान करने को निकल चुके हैं। मतदाताओं में महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी देखी जा रही है। हालांकि साहेबगंज में तालझारी प्रखंड के मनोहरपुर गांव के मतदाताओं ने वोट बहिष्कार किया है। अभी तक एक भी मतदाता ने मतदान नहीं किया है। प्रशासन की ओर से मतदाताओं को समझाने का प्रयास प्रशासन चल रहा है। बोरियो विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 146 पर मतदान कर लौट रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सरजू साह (65) के रूप में की गई है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
    इस बीच दुमका से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार एवं समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने वोट किया। राजमहल से भाजपा प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा ने मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि कहा भाजपा 65 से अधिक सीटें जीतेगी और झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राजमहल विधानसभा क्षेत्र समेत जिले की जनता भाजपा के साथ है। वहीं, राजमहल से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी कुतबुद्दीन शेख ने परिवार के साथ तथा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने भी मतदान किया।


    उल्लेखनीय है कि पांचवें चरण में 29 महिला समेत कुल 237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके तहत जरमुंडी सीट से सबसे ज्यादा 26 और पोड़ैयाहाट सीट के लिए सबसे कम आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनके भागय का फैसला 4005287 मतदाता आज शाम पांच बजे तक 5389 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद कर देंगे। मतदाताओं में 2049921 पुरुष, 1955336 महिला 30 थर्ड जेंडर और 93779 नए मतदाता शामिल हैं। शहरी क्षेत्र में 269 और ग्रामीण इलाकों में 5120 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअक्षय कुमार राजनीति में नहीं आना चाहते हैं
    Next Article पीएलएफआई सुप्रीमो ने जीएम हत्या में दोबारा जारी की प्रेस विज्ञप्ति कहा- निर्दोष को फंसा रही है हजारीबाग पुलिस, पूर्णिमा का कोई हाथ नहीं

    Related Posts

    झारखंड

    SBPS में मनाई गई बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, बच्चों ने दी प्रेरणादायक प्रस्तुतियां

    July 19, 2025
    जमशेदपुर

    टाटानगर सहित कई रूटों पर मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द

    July 19, 2025
    गिरिडीह

    दो साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, आठ मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    July 19, 2025
    Latest Posts

    SBPS में मनाई गई बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, बच्चों ने दी प्रेरणादायक प्रस्तुतियां

    July 19, 2025

    टाटानगर सहित कई रूटों पर मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द

    July 19, 2025

    ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में ED ने गूगल और मेटा को भेजा नोटिस

    July 19, 2025

    डॉक्टर पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फा’यरिंग, हालत गंभीर

    July 19, 2025

    क्या ट्रंप के दावे सही हैं? अगर नहीं, तो मोदी संसद में दें जवाब : जयराम रमेश

    July 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.