Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jul, 2025 ♦ 8:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव : मतदानकर्मियों को बूथों व कलस्टर पर भेजा गया, 237 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव : मतदानकर्मियों को बूथों व कलस्टर पर भेजा गया, 237 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के पांचवें और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार का शाेर बुधवार काे थम गया। 6 जिलों में 16 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर 20 दिसंबर काे मतदान हाेना है। इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी और कृषि मंत्री रणधीर सिंह चुनाव मैदान में हैं। गुरुवार को मतदानकर्मियों को कलस्टर व बूथों पर रवाना किया गया।

    यहां होनी है वोटिंग : राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़,महेशपुर, शिकारीपाड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, नाला, जामताड़ा, सारठ, पोडैयाहाट,गोड्डा और महगामा विधानसभा सीट के लिए मतदान होना है।

    इन सीटों में अनुसूचित जनजाति के लिए 7 सीट आरक्षित है, जबकि 9 सामान्य श्रेणी की सीटें हैं। इसमें राजमहल, पाकुड़, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, वहीं बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटा पहले मतदान कर्मियों और मतदान अभिकर्ता को मतदान केंद्र पर उपस्थित होना है। इसके बाद मॉक पोल की कार्रवाई की जाएगी। मॉक पोल के बाद मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। जिन विधानसभा सीटों के लिए मतदान की समाप्ति का समय अपराह्न 3 और 5 बजे तक है, वहां उस समय तक मौजूद सभी मतदाता मतदान कर सकेंगे।

    वोटिंग का समय : राजमहल, पाकुड़, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान। बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक डाले जाएंगे वोट।

    पांचवे व अंतिम चरण में तीन ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या है। लिट्टीपाड़ा में महिला मतदाताओं की कुल संख्या 1,01,482 है, जबकि पुरुष मतदाता 98,306 है। इसी तरह महेशपुर में महिला मतदाताओं की कुल संख्या 1,08,486 व 1,07,979 पुरुष मतदाता और शिकारीपाड़ा में 1,0522 महिला और 1,03,521 पुरुष मतदाता हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिर्भया कांड: एक दोषी को मिला एक माह का समय
    Next Article सरायकेला : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, 5 घायल

    Related Posts

    जमशेदपुर

    टाटा प्रबंधन के खिलाफ जमशेदपुर ट्रेलर यूनियन का ऐलान, उत्पादन ठप करने की चेतावनी…

    July 18, 2025
    झारखंड

    पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर ‘गांव की सरकार’ को उतारा जाए धरातल पर : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

    July 18, 2025
    झारखंड

    बिहार में बीजेपी-जेडीयू की हत्यारी सरकार,17 दिन में 56 हत्याएं, PM मोदी और ललन सिंह की चुप्पी शर्मनाक : कैलाश यादव

    July 18, 2025
    Latest Posts

    टाटा प्रबंधन के खिलाफ जमशेदपुर ट्रेलर यूनियन का ऐलान, उत्पादन ठप करने की चेतावनी…

    July 18, 2025

    पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर ‘गांव की सरकार’ को उतारा जाए धरातल पर : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

    July 18, 2025

    बिहार में बीजेपी-जेडीयू की हत्यारी सरकार,17 दिन में 56 हत्याएं, PM मोदी और ललन सिंह की चुप्पी शर्मनाक : कैलाश यादव

    July 18, 2025

    रातू अंचल और सामुदायिक केंद्र का DC मंजूनाथ ने किया औचक निरीक्षण, कहा – कार्यालय में बिचौलियों की कोई जगह नहीं

    July 18, 2025

    साहेबगंज अवैध खनन मामला: दाहू यादव की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

    July 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.