Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Sep, 2025 ♦ 9:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव : अब संथाल और कोयलांचल में बिछेगी सियासी बिसात
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव : अब संथाल और कोयलांचल में बिछेगी सियासी बिसात

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के तीन चरणों का मतदान समाप्त हो जाने के बाद अब दो चरणों का मतदान शेष है। शेष दो चरणों के चुनाव में अधिकांश सीटें संथाल परगना और कोयलांचल क्षेत्र की हैं। ऐसे में तय है कि झारखंड की पूरी राजनीतिक बिसात उन्हीं क्षेत्रों में बिछेगी। इसके साथ ही सभी दलों के स्टार प्रचारक भी संथाल और कोयलांचल में शिफ्ट हो जाएंगे।

    चौथे चरण का मतदान जहां 16 दिसंबर को 15 सीटों पर होना है, वहीं अंतिम और पाचवें चरण का मतदान 20 दिसंबर को 16 सीटों पर होना है। चौथे चरण के मतदान में शेष दो दिन बचे हैं। यही कारण है कि भाजपा, कांग्रेस, झामुमो सहित सभी दलों के नेता शुक्रवार को इन इलाकों में पहुंच चुके हैं। सभी दलों के स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम भी इन क्षेत्रों में तय हो गए हैं।

    भाजपा के एक नेता ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय स्टार प्रचारक प्रत्येक चरण के मतदान में यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में तय है कि इन दो चरणों के लिए भी उनके कार्यक्रम तय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को धनबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं, जबकि उनका अगला कार्यक्रम 15 दिसंबर को दुमका और 17 दिसंबर को बरहेट में चुनावी सभा को संबोधित करने का है।

    इसके अलावा चौथे चरण के प्रचार के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी देवघर, गिरिडीह, बाघमारा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस चरण के प्रचार के लिए जोर लगाएंगे।
    इधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को राजमहल और महगामा में चुनावी सभा को संबोधित कर लौटे हैं। कांग्रेस के एक नेता का दावा है कि राहुल गांधी भी इन शेष सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए प्रचार करने यहां पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कांग्रेस के अन्य नेता भी यहां पहुंचने वाले हैं। इस बीच अन्य क्षेत्रीय दलों के प्रमुख नेता भी इन क्षेत्रों में शिफ्ट हो चुके हैं।

    शुक्रवार को कई प्रमुख नेता इस क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। संथाल परगना को झामुमो का गढ़ माना जाता है। इस चुनाव में उसमें सेंध लगाने की कोशिश भाजपा लगातार करती रही है। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने कार्यकाल के दौरान न सिर्फ संथाल का सबसे ज्यादा दौरा किया, बल्कि कई मंचों से इस क्षेत्र के पिछड़ेपन के लिए झामुमो और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन परिवार को जिम्मेदार बताया।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगर्म चाय की चुस्कियां सिर्फ ठंड नहीं भगाती, सेहत के लिए भी है फायदेमंद
    Next Article स्कूल जा रही छात्रा का अपराधियों ने किया अपहरण, मारुति ओमनी गाड़ी में जबरन बैठाया छात्रा को, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    जमशेदपुर

    सारंडा सघन वन को आठ अक्टूबर तक घोषित किया जाए सैंक्चुअरी : सरयू

    September 19, 2025
    झारखंड

    सीबीआई से सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच कराकर युवाओं को न्याय दिलाए हेमंत सरकार : बाबूलाल

    September 19, 2025
    झारखंड

    वार्ड 18 में सामुदायिक भवन का शिलान्यास, सांसद महुआ माजी ने दिया विकास का भरोसा…

    September 19, 2025
    Latest Posts

    सारंडा सघन वन को आठ अक्टूबर तक घोषित किया जाए सैंक्चुअरी : सरयू

    September 19, 2025

    सीबीआई से सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच कराकर युवाओं को न्याय दिलाए हेमंत सरकार : बाबूलाल

    September 19, 2025

    वार्ड 18 में सामुदायिक भवन का शिलान्यास, सांसद महुआ माजी ने दिया विकास का भरोसा…

    September 19, 2025

    एक्सपो उत्सव मेला: चौथे दिन खरीदारी, स्वाद और संगीत से गुलजार रहा शहर

    September 19, 2025

    रांची के नए एसएसपी राकेश रंजन ने संभाला पदभार, बोले- बेहतर कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा

    September 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.