New Delhi : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने आज यानी सोमवार को इंजीनियरिंग की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2025 (JEE Advanced 2025) के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष, IIT दिल्ली जोन के होनहार छात्र रजित गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 360 में से 332 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है।
रजित ने रचा इतिहास
IIT कानपुर ने परीक्षा परिणाम जारी करने के साथ ही टॉपर्स की बहुप्रतीक्षित रैंक लिस्ट भी सार्वजनिक कर दी। रजित गुप्ता की इस असाधारण उपलब्धि के पीछे उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके पिता BSNL में एक कुशल इंजीनियर हैं और मां एक प्रतिष्ठित कॉलेज में गृह विज्ञान की प्रोफेसर हैं। जिससे रजित के लिए शिक्षा और इंजीनियरिंग का माहौल प्रदान किया। रजित ने कोटा के इतिहास में पहली बार जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करके एक नया अध्याय लिखा है। हर वर्ष की भांति, इस बार भी रैंक सूची को विभिन्न श्रेणियों, लिंगों और जोन के आधार पर अलग-अलग तैयार किया गया है।
JEE Advanced के ऑल इंडिया टॉप 10 :
- रजित गुप्ता
- सक्षम जिंदल
- माजिद मुजाहिद हुसैन
- पार्थ मंदार वर्तक
- उज्ज्वल केसरी
- अक्षत कुमार चौरसिया
- साहिल मुकेश देव
- देवेश पंकज भैया
- अर्नव सिंह
- वडलमुडी लोकेश
रैंक निर्धारण का पैमाना :
जेईई एडवांस्ड की रैंक सूची मुख्य रूप से छात्रों द्वारा प्राप्त किए गए कुल अंकों के आधार पर तैयार की गई है। यदि दो या दो से अधिक छात्रों के अंक समान पाए जाते हैं, तो टाई-ब्रेक नियम लागू किया जाता है।
कैटेगरी के अनुसार अव्वल :
- GEN-EWS: राघव शर्मा
- OBC-NCL: मच्चा बलआदित्य
- SC: बिबास्वान विश्वास
- ST: सुमुख एम जी
- दिव्यांग कैटेगरी (CRL-PwD): चुंचिकला श्रीचरण
- दिव्यांग कैटेगरी (GEN-EWS-PwD): गुंडा जोश्मिता
- दिव्यांग कैटेगरी (OBC-NCL-PwD): पार्थ बावनकुले
- दिव्यांग कैटेगरी (SC-PwD): हेमंत गोडवे
- दिव्यांग कैटेगरी (ST-PwD): सांग्ये नोर्फेल शेरपा
जोन के अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन :
- IIT बॉम्बे जोन : द्विजा पटेल
- IIT दिल्ली जोन : अरित्र मल्होत्रा
- IIT गुवाहाटी जोन : अर्चिता बांका
- IIT कानपुर जोन : श्रेष्ठा गुप्ता
- IIT भुवनेश्वर जोन : तमन्ना कुमारी
- IIT मद्रास जोन : श्रीनिथ्या देवराज
JoSAA काउंसलिंग 3 जून से शुरू होगी :
JEE Advanced 2025 में सफल उम्मीदवार अब IIT, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) और सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (GFTI) में एडमिशन के लिए JoSAA 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। JoSAA के तहत शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 3 जून, 2025 से शुरू होगी। JoSAA काउंसलिंग 2025 में शामिल हुए बिना सीट नहीं मिलेगी।
Also Read : मणिपुर में बाढ़ का कहर, 19,811 लोग प्रभावित और 3,365 घर क्षतिग्रस्त