Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 10:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड» लिट्टीपाड़ा में एनडीए प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू के पक्ष में जदयू का तूफानी जनसंपर्क अभियान
    झारखंड

     लिट्टीपाड़ा में एनडीए प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू के पक्ष में जदयू का तूफानी जनसंपर्क अभियान

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 9, 2024Updated:November 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर एनडीए प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू के पक्ष में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान की अगुवाई जदयू जिला अध्यक्ष गौतम मंडल और महिला जिला अध्यक्ष मुन्नी टुडू ने की, जिन्होंने आदिवासी बहुल इलाकों और पंचायतों में जाकर लोगों से समर्थन मांगा. बता दें कि गौतम मंडल और मुन्नी टुडू के नेतृत्व में एनडीए के कार्यकर्ता लगातार क्षेत्रीय पंचायतों में भ्रमण कर रहे हैं और बाबूधन मुर्मू के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं.

    जदयू जिला अध्यक्ष गौतम मंडल ने कहा कि इस बार भाजपा प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू के नेतृत्व में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई लहर आएगी. गौतम मंडल ने आगे कहा, “लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बीते सालों में विकास के नाम पर कोई खास काम नहीं हुआ. लोगों को बुनियादी सुविधाओं जैसे पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा में भारी समस्याएं हैं. यहां की जनता अब जाग चुकी है और वे परिवारवाद और चापलूसी की राजनीति को नकार कर विकास के लिए मतदान करेंगी.” उन्होंने यह भी कहा कि बाबूधन मुर्मू एक ऐसे नेता हैं जिनकी छवि पूरे जिले में साफ और विश्वसनीय है. उन्होंने हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की है और अब वह लिट्टीपाड़ा विधानसभा से जनता की सेवा करने के लिए चुनावी मैदान में हैं. बाबूधन मुर्मू के बारे में गौतम मंडल ने कहा, “बाबूधन मुर्मू सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं और उनका विजयी होना इस क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक है.” गौतम मंडल ने यह भी दावा किया कि इस बार लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के समर्थन से एक मजबूत सरकार बनेगी, जो क्षेत्र में विकास की गारंटी प्रदान करेगी.

    उन्होंने यह भी कहा, “झारखंड में एनडीए सरकार बनेगी और लिट्टीपाड़ा में भी कमल खिलेगा. अब समय आ गया है कि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा की जाए, और इस दिशा में बाबूधन मुर्मू के नेतृत्व में ठोस कदम उठाए जाएंगे.” जनसंपर्क अभियान के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस बार 13 नवंबर को मतदान करते समय कमल के फूल पर बटन दबाएं, ताकि लिट्टीपाड़ा क्षेत्र में विकास की एक नई शुरुआत हो सके.

    एनडीए प्रत्याशी एनडीए समर्थन कमल फूल क्षेत्रीय विकास गौतम मंडल चापलूसी की राजनीति चुनाव 2024 चुनाव प्रचार जदयू जनसंपर्क अभियान जल-जंगल-जमीन झारखंड विधानसभा झारखंड सरकार परिवारवाद पाकुड़ बाबूधन मुर्मू भाजपा भाजपा के पक्ष में वोट मुन्नी टुडू लिट्टीपाड़ा चुनाव लिट्टीपाड़ा में विकास लिट्टीपाड़ा विकास लिट्टीपाड़ा विधानसभा वोट अपील
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमतदान करने वालों को मिलेंगी मुफ्त सुविधाएं 
    Next Article धनबाद में गरजे राहुल गांधी, जीएसटी और महंगाई पर मोदी सरकार को निशाना बनाया

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.