Johar Live Desk : इंटरनेट की दुनिया में जापान ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। जापान के राष्ट्रीय सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संस्थान (NICT) ने 1.02 Petabits प्रति सेकंड की इंटरनेट स्पीड हासिल कर नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। यह स्पीड इतनी ज़बरदस्त है कि Netflix की पूरी लाइब्रेरी या अंग्रेज़ी Wikipedia को एक सेकंड में हज़ारों बार डाउनलोड किया जा सकता है।
भारत से 1.6 करोड़ गुना तेज़
अगर तुलना करें तो भारत में औसतन मिलने वाली 63.55 Mbps की स्पीड से यह 1.6 करोड़ गुना तेज़ है। अमेरिका की तुलना में भी यह 35 लाख गुना ज्यादा स्पीड है।
कैसे हुआ ये कमाल?
NICT की फोटोनिक नेटवर्क लैब ने इस उपलब्धि को सुमितोमो इलेक्ट्रिक और यूरोपीय वैज्ञानिकों के साथ मिलकर हासिल किया। इसके लिए उन्होंने 19 कोर वाली खास ऑप्टिकल फाइबर केबल का इस्तेमाल किया, जो 1,808 किलोमीटर तक डेटा भेजने में सक्षम रही।
इस एक्सपेरिमेंट में हर कोर में 86.1 किलोमीटर लंबा सिग्नल भेजा गया, जिसे 21 बार रिपीट किया गया। कुल मिलाकर, शोधकर्ताओं ने 180 अलग-अलग डेटा स्ट्रीम्स को एक साथ प्रसारित किया।
स्पीड का मतलब क्या है?
टेक साइट Gagadget के मुताबिक, इस स्पीड से 100GB डाटा को भी 10,000 बार एक सेकंड में डाउनलोड किया जा सकता है। इससे 8K वीडियो भी पलभर में डाउनलोड हो जाएंगे।
क्यों खास है ये रिकॉर्ड?
NICT का कहना है कि उन्होंने यह दिखा दिया है कि मौजूदा केबल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ भी इतनी तेज़ स्पीड पाना संभव है। इससे भविष्य में सुपरफास्ट इंटरनेट आम लोगों तक पहुंचाना और भी आसान हो जाएगा।
Also Read : दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन, रांची बना ओवरऑल चैंपियन