Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Aug, 2025 ♦ 10:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, लोगों की शिकायत का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन
    झारखंड

    रांची के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, लोगों की शिकायत का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaAugust 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के विभिन्न अंचलों में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में नागरिकों की शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम लगातार जारी है, जिसमें अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं राजस्व कर्मी उपस्थित रहते हैं।

    इस बार के जनता दरबार में कई नागरिकों ने विभिन्न सरकारी सेवाओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई थीं, जिनमें आवासीय, जाति, आय प्रमाण पत्र, पंजी-2 में सुधार, भूमि विवाद, पेंशन से संबंधित मामलों के समाधान पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके साथ ही, मनरेगा, कृषि ऋण माफी, केसीसी से संबंधित समस्याएं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लंबित भुगतान की शिकायतें भी आईं, जिनका समाधान तत्काल किया गया, जबकि जटिल मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।

    जनता दरबार में कुछ प्रमुख मामलों का त्वरित समाधान किया गया। सोनाहातू अंचल की सुलोचना को जाति प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया पूरी की गई। नामकुम अंचल में कई आवेदकों को जनता दरबार में ही ऑनलाइन रसीदें प्रदान की गई। अनगड़ा अंचल के गेतलसूद निवासी एक आवेदक की शिकायत पर पंजी-2 में सुधार किया गया। इस पर आवेदक ने प्रशासन को धन्यवाद दिया। अन्य अंचलों में भी शिकायतों का त्वरित समाधान हुआ।

    DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और नागरिकों के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद का साधन है, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनी रहती है और नागरिकों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार को अपने नजदीकी अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में अपनी शिकायतें दर्ज कराएं, और सभी आवश्यक दस्तावेज़ साथ लाएं ताकि किसी प्रकार की देरी न हो।

    DC ने एक बार फिर नागरिकों से अपील की कि वे बिचौलियों के जाल में न फंसे और सीधे अंचल तथा प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि अगर प्रखंड या अंचल कार्यालयों में बिचौलिये दिखें तो इसकी जानकारी नजदीकी थाना या ‘अबुआ साथी’ हेल्पलाइन नंबर 9430328080 पर दें।

    administrative reforms Anti-Corruption Citizen Services DC Manjunath Bhajantri government schemes Janata Darbar Public Grievances public welfare. ranchi news Transparency in Administration
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेमरा पहुंचे अखिलेश यादव, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
    Next Article पूर्वी सिंहभूम में हाथियों की सुरक्षा के लिए लगेंगे दो लाख बांस के पौधे…

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के मानगो फ्लाईओवर का नाम “शहीद खुदीराम बोस फ्लाईओवर” करने की मांग, DC से की मुलाकात…

    August 12, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति की भावना को दिया बढ़ावा

    August 12, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में प्रेमिका की ह’त्या, आरोपी युवक गिरफ्तार…

    August 12, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के मानगो फ्लाईओवर का नाम “शहीद खुदीराम बोस फ्लाईओवर” करने की मांग, DC से की मुलाकात…

    August 12, 2025

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति की भावना को दिया बढ़ावा

    August 12, 2025

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में प्रेमिका की ह’त्या, आरोपी युवक गिरफ्तार…

    August 12, 2025

    पूर्वी सिंहभूम में हाथियों की सुरक्षा के लिए लगेंगे दो लाख बांस के पौधे…

    August 12, 2025

    रांची के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, लोगों की शिकायत का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

    August 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.