Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 7:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»जामताड़ा : वेतनमान और स्थाईकरण की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों का धरना, 22 जुलाई से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे
    जामताड़ा

    जामताड़ा : वेतनमान और स्थाईकरण की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों का धरना, 22 जुलाई से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे

    Team JoharBy Team JoharJuly 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : जिले भर के मनरेगा कर्मियों ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष हल्ला बोल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित धरना-प्रदर्शन में मनरेगा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र डीसी को सौंपा. मनरेगा कर्मियों ने कहा कि हम सरकार से अपना वादा पूरा करने की मांग कर रहे हैं। पूर्व में भी सरकार ने हमारे वेतनमान और स्थाईकरण को लेकर आश्वासन दिया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। कई बार चरणबद्ध आंदोलन के बाद सरकार के प्रतिनिधि और कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल के बीच लिखित वार्ता हुई जिसमें हर बार उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया, लेकिन आज तक मनरेगा कर्मियों के पक्ष में सरकार का कोई निर्णय सामने नहीं आया है।

    11 जुलाई से 21 जुलाई तक चरणबद्ध आंदोलन

    मनरेगा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया है. इसके तहत गुरुवार से लेकर 17 जुलाई तक पूरे राज्य में मनरेगा कर्मी सार्वजनिक स्थलों पर सरकार के वादा खिलाफी का पोस्टर लगाएंगे और जनता का समर्थन प्राप्त कर इस आंदोलन को जन आंदोलन में बदलने का काम करेंगे। 18 से 20 जुलाई तक तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया जाएगा और 20 जुलाई को ही राज्य स्तर पर रांची में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 21 जुलाई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में मनरेगा कर्मी मशाल जुलूस निकालेंगे और 22 जुलाई से राज्य भर के मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

    आंदोलन धरना प्रदर्शन बेमियादी मनरेगा कर्मी सरकार हड़ताल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article12 जुलाई को 1500 पीजीटी शिक्षकों को सीएम देंगे नियुक्ति पत्र
    Next Article डीआईजी ने हरमू रोड में ट्रैफिक पोस्ट का किया निरीक्षण, कहा – आम लोगों से सभ्य एवं अनुशासित व्यवहार में करें बात

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.