Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Jul, 2025 ♦ 9:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 67 चोरी की बाइक के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 67 चोरी की बाइक के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर। पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी की 67 बाइक के साथ पांच चोरों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कोवाली के हेदलडीह निवासी विकास पात्रो उर्फ विक्कू, रसूनचोपा निवासी हरे कृष्ण गोप उर्फ झटू तथा मोकरो हंसदा, मुसाबनी निवासी शेख अजहरुद्दीन और मो अकरम खान शामिल हैं।

    मंगलवार को इसी मामले में पुलिस ने चोरी की 11 बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। कोवाली थाने में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया था कि बीते कई दिनों से एक गिरोह बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए कमलपुर थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने छापेमारी की और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पहले पुलिस ने विकास पात्रो को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अन्य की गिरफ्तारी की गई। इधर मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

    टीम ने छापेमारी करते हुए कुल 67 बाइक के साथ सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह चोरी की बाइक को गिरवी रखकर या बेच कर रुपए कमाते थे। एसएसपी ने बताया कि यह गिरोह तीन स्तर पर काम करता था जिसमे एक गिरोह बाइक चोरी करने का काम करता था और दूसरा बाइक को बेचने या गिरवी रखने का काम करता था। वहीं एक गिरोह बाइक खरीदने वालों को ढूंढने का काम करता था।

    एसएसपी ने बताया कि मो अजहरुद्दीन के नाम से एक बाइक है जिसका नंबर वह कई बाइक में लगाकर उसे गिरवी रखने का काम करता है। यह गैंग राज्य के बाहर भी बाइक बेचने का काम करता है। यह गिरोह गांव में यह बात फैलाए हुए है की ये लोग सेकेंड हैंड बाइक की खरीद बिक्री करते है। इस मामले एम अभी छापेमारी जारी है. अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

    एसएसपी प्रभात कुमार ने इसे पूरे झारखंड की एक बड़ी उपलब्धि बताया है. इतने भारी मात्रा में पहली बार चोरी की बाइक बरामद की गई है। उन्होंने पूरी टीम को इसका श्रेय दिया है।

    मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, जादूगोड़ा थाना प्रभारी सुनील कुमार कुसवाहा, गुदाबंदा थाना प्रभारी प्रिणन, मुसाबनी थाना प्रभारी राजा दिलावर, कोवाली थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास, पोटका थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा, डुमरिया थाना प्रभारी विनोद टुडू, एसआई मणिकांत कुमार, एसआई अभिषेक कुमार, एसआई रंजन कुमार पासवान, सुरेंद्र कुमार महतो, अजीत होनहागा, एसआई गौतम कुमार, एसआई सुरेंद्र कुमार शर्मा एसआई रितेश तिग्गा, एएसआई प्रभुनाथ शर्मा, एएसआई गुरफान अंसारी और एएसआई राजेंद्र किस्कू के अलावा सशत्र बल छापेमारी दल में शामिल थे ।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका खारिज
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से 6 वर्षीय बालक विवान शौर्य ने मुलाकात की

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग में नदी किनारे मिली अज्ञात युवक की ला’श, जांच में जुटी पुलिस

    July 2, 2025
    झारखंड

    झारखंड में 31 जुलाई तक चलेगा ‘सफाई अपनाओ – बीमारी भगाओ’ अभियान

    July 2, 2025
    झारखंड

    झारखंड में इस दिन तक भारी बारिश बरपाएगी कहर, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    July 2, 2025
    Latest Posts

    बेकाबू हाइवा ने मचाया हड़कंप, कई लोग जख्मी, चालक-उपचालक की पिटाई

    July 2, 2025

    हजारीबाग में नदी किनारे मिली अज्ञात युवक की ला’श, जांच में जुटी पुलिस

    July 2, 2025

    शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी जारी

    July 2, 2025

    आज BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, राजनाथ सिंह देंगे चुनावी मंत्र

    July 2, 2025

    झारखंड में 31 जुलाई तक चलेगा ‘सफाई अपनाओ – बीमारी भगाओ’ अभियान

    July 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.