Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 7:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आजसू पार्टी का जेल भरो आंदोलन 22 जून से
    झारखंड

    आजसू पार्टी का जेल भरो आंदोलन 22 जून से

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आजसू पार्टी के 14 अप्रैल को होने वाला जेल भरो आंदोलन अब पार्टी के संकल्प दिवस 22 जून से होगा। आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ताडॉ. देवशरण भगत ने आज यहां यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है किआजसू पार्टी ने सात-सूत्री मांगों को लेकर बाबा साहेब की जयंती पर जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया था, जिसे लेकर व्यापक तैयारियां की गई थी।

    डॉ. भगत ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती यानी 14 अप्रैल को पूरे राज्य में आजसू पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा सात सूत्री मांगों को लेकर परिचर्चा करेंगे। सात सूत्री मांगों में मुख्य रूप से खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति लागू करने, पिछड़ों को आबादी अनुसार आरक्षण सुनिश्चित करने तथा जातीय जनगणना सुनिश्चित करने, पूर्व में जो जातियां अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल थे, उन्हें पुन: अनुसूचित जनजाति में शामिल करने, सरना धर्म कोड लागू करने, बेरोजगारों को रोज़गार देने, झारखण्ड के संसाधनों का लूट बंद करने तथा झारखण्ड आंदोलनकारियों को सम्मान देने की बात शामिल है।

    आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में सभी विधानसभा प्रभारी एवं जिला प्रभारी के साथ बैठक के दौरान आज यहां यह निर्णय लिया।

    आजसू पार्टी नगर क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाएगी। संगठन को शहरी क्षेत्रों में और सशक्त करने को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम को शहरी क्षेत्रों में और व्यापक करने का भी निर्णय लिया गया।
    ज्ञात हो कि आजसू पार्टी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से एक लाख सक्रिय सदस्य तथा दस लाख साधारण सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। बैठक के दौरान केंद्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दस हज़ार पिलर मेंबर जोड़ने का कार्य प्रारंभ करने निर्देश दिया। इसे लेकर वे खुद हर दस दिनों में वीडियो कॉन्फ्रेंंिसग के माध्यम से रिव्यु मींिटग करेंगे।

    बैठक के दौरान देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित त्रिकुट पर्वत पर बने रोपवे का तार टूटने की घटना पर आजसू पार्टी के पदाधिकारियों ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया तथा इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। साथ ही सरकार से इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मरनेवालों के आश्रितों को मुआवजा देने की भी मांग की।
    रामनवमी के दिन लोहरदगा, बोकारो, कोडरमा, चतरा सहित अन्य क्षेत्रों में हुई घटना पर आजसू पार्टी ने कहा कि यह प्रसाशन की विफलता के कारण हुआ। राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी। सरकार राज्य की एकता, अखंडता एवं आपसी सौहार्द को बिगाड़ने वालों को चिन्हित कर यथोचित कार्रवाई करे।
    आजसू पार्टी ने सरकार से यह आग्रह किया है कि राज्य में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्कूल टाइंिमग में बदलाव की जाए। ज्ञात हो कि राज्य में अत्यंत गर्मी पड़ रही तथा लू भी चलने लगी है। ऐसे में प्रसाशन को मॉर्निंग शिफ्ट में स्कूल चलाने का निर्णय अतिशीघ्र ले लेना चाहिए।

    ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। झारखण्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब बिना ओबीसी आरक्षण के पंचायत चुनाव का आयोजन किया जा रहा। इसे लेकर आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष एवं गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसकी अगली सुनवाई 21 अप्रैल को मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के साथ संयुक्त रुप से की जाएगी।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से बैठक में मुख्य से आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक एवं हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, केंद्रीय सचिव माधव चंद्र महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, प्रदेश संगठन सचिव शालिनी गुप्ता, महिला संगठन सचिव वर्षा गाड़ी सहित सभी जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleग्रामीण विकास को लेकर नीतियों के अनुकूल कार्य करें : डॉ मनीष रंजन
    Next Article झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा, 1932 के आधार पर स्थानीय और नियोजन नीति पहले लागू हो

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड सरकार ने केंद्र से की मांग, कृषि योजनाओं में CSR और DMFT फंड के इस्तेमाल की मिले अनुमति …

    September 17, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल, दो गिरफ्तार…

    September 17, 2025
    जमशेदपुर

    डायन बिसाही का आरोप में भाई ने भाई और भाभी पर किया चाकू से हमला…

    September 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड सरकार ने केंद्र से की मांग, कृषि योजनाओं में CSR और DMFT फंड के इस्तेमाल की मिले अनुमति …

    September 17, 2025

    गिरिडीह में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल, दो गिरफ्तार…

    September 17, 2025

    डायन बिसाही का आरोप में भाई ने भाई और भाभी पर किया चाकू से हमला…

    September 17, 2025

    झाड़ियों से मिला युवती का श’व, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान

    September 17, 2025

    जामताड़ा में हर्षोल्लास के साथ की गयी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

    September 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.