Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Oct, 2025 ♦ 8:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जैक ने घोषित की 8वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख, 5 लाख छात्र 2200 केंद्रों पर 24 जनवरी को देंगे बोर्ड परीक्षा
    झारखंड

    जैक ने घोषित की 8वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख, 5 लाख छात्र 2200 केंद्रों पर 24 जनवरी को देंगे बोर्ड परीक्षा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। झारखंड अधिविध परिषद् (जैक) ने 8वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जैक की ओर से यह परीक्षा राज्य के 2200 केंद्रों पर एक साथ आयोजित की जायेगी। परीक्षा 24 जनवरी 2020 को सुबह 11 बजे से 02 बजे तक ली जायेगी। जैक की ओर से इसे लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं जैक ने अपने वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया है। जैक की ओर से वेबसाइट पर परीक्षा लेने, क्वेश्चन पेपर जैसी अन्य सूचनाएं भी दी गयी हैं।

    जैक की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 20 जनवरी 2020 तक क्वेश्चन पेपर, ओएमआर शीट और अटेंडेंस शीट जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में मौजूद रहेगी। परीक्षा के दिन सुबह आठ बजे तक परीक्षा केंद्र के अधीक्षक जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा निर्धारित वितरण केंद्र से क्वेश्चन पेपर, ओएमआर शीट और अटेंडेंस शीट ले कर सकते हैं। वहीं ओएमआर शीट में परीक्षा लेने के बाद सभी विषयों के ओएमआर शीट को अलग-अलग पैकेट में भरकर जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा।

    जैक ने कहा है कि परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जायेगी। इस परीक्षा में लगभग 5 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। रिजल्ट मार्च के अंत तक जारी किया जायेगा। वैसे विद्यार्थी जो इस बोर्ड परीक्षा में फेल हो जायेंगे, उनके लिए कंपाटमेंटल परीक्षा ली जायेगी। यह कंपाटमेंटल परीक्षा गर्मी की छुट्टी के दौरान होगी। आठवीं बोर्ड की लिखित परीक्षा के साथ छात्रों का 100 मार्क्स का इंटरनल असेस्टमेंट भी होगा। इंटरनल असेस्टमेंट में स्टूडेंट्स के अटेंडेंस पर अधिकतम 40 अंक मिलेंगे। झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से ली गयी परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 40 अंक मिलेंगे। स्कूल में आयोजित अलग-अलग तरह की एक्टिविटी पर अधिकतम 10 अंक मिलेंगे। डिबेट, क्विज जैसे इवेंट्स में ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले को अधिकतम 5 अंक और स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए 5 अंक मिलेंगे। परीक्षा के दौरान सभी विद्यार्थियों को क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जायेगा।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबारिश के कारण जनजीवन प्रभावित, अगले तीन दिनों तक छाये रहेंगे बादल
    Next Article गुमला : बिशुनपुर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना

    Related Posts

    जामताड़ा

    छठ पूजा में शामिल होने गए थे गृह स्वामी, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ

    October 24, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    टंडवा में तीन युवकों की गिरफ्तारी पर सवाल, कुख्यात आजाद सरकार ने किया यह पोस्ट

    October 24, 2025
    गुमला

    फरार माओवादी सुखराम मुंडा के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया कोर्ट का इश्तिहार

    October 24, 2025
    Latest Posts

    छठ पूजा में शामिल होने गए थे गृह स्वामी, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ

    October 24, 2025

    टंडवा में तीन युवकों की गिरफ्तारी पर सवाल, कुख्यात आजाद सरकार ने किया यह पोस्ट

    October 24, 2025

    फरार माओवादी सुखराम मुंडा के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया कोर्ट का इश्तिहार

    October 24, 2025

    नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल भेजा

    October 24, 2025

    पीएम मोदी ने समस्तीपुर में जनसभा को संबोधित कर बिहार में विकास और एनडीए की जीत का संदेश दिया…

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.