Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 1:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जरूरतमंदों की सेवा करना हमसभी का कर्तव्य : हेमन्त सोरेन
    झारखंड

    जरूरतमंदों की सेवा करना हमसभी का कर्तव्य : हेमन्त सोरेन

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • संत जेवियर स्कूल डोरंडा में “मिशन वन मिलियन स्माइल्स” द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी तथा ठंड के इस मौसम में गरीब, जरूरतमंद और निराश्रितों को मदद करना हमसभी का कर्तव्य है। ऐसे वर्ग के लोगों के लिए ठंड का मौसम काफी पीड़ादायक होता है। इन्हें सामाजिक सहयोग एवं सुरक्षा देना हम सबकी जिम्मेवारी है। जरूरतमंदों को आवश्यकतानुरूप साधन उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज संत जेवियर स्कूल डोरंडा में “मिशन वन मिलियन स्माइल्स” द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

    जन-जीवन सामान्य हो इस निमित्त राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में जन-जीवन सामान्य हो इसको लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत जेवियर स्कूल परिसर में वर्षों से बच्चों की किलकारियां गूंजती आई हैं परंतु आज वैश्विक महामारी को लेकर स्कूल परिसर में शांत माहौल है। कोरोना वायरस महामारी के संकट को देखते हुए कई व्यवस्थाओं में बड़े बदलाव हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महामारी की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए मानव जीवन ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए नए-नए तरीकों और व्यवस्थाओं को अपनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सावधानीपूर्वक कदम उठाते हुए 10वीं और 12वीं क्लास में अध्ययनरत बच्चे पुनः स्कूलों में आकर पढ़ाई कर सके इस निमित्त स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। फिलहाल संक्रमण के भय से स्कूलों में आने वाले बच्चों की संख्या बहुत अधिक नहीं है पर हमसबों को मन में निराशा का भाव नहीं रखना है। खुद की सुरक्षा, दूसरों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए सभी का सहयोग लेकर आगे का सफर तय करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई क्षेत्रों में चुनौती सामने है पर इन चुनौतियों से घबराने की जरूरत नहीं है। मुसीबतें आती हैं और जाती हैं ऐसे हालात में सबका सहयोग लेकर इन चुनौतियों से निपटते हुए आगे बढ़ेंगे और सभी बाधाओं को पार करेंगे।

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जिला प्रशासन, स्कूल प्रबंधन एवं “मिशन वन मिलियन स्माइल्स” द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आपके द्वारा सामाजिक सुरक्षा का दायित्व बखूबी निभाया जा रहा है। गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति अपनी संवेदनाओं को आपने प्रकट किया है। आगे भी इसी तरह आपसी समन्वय बनाकर सामाजिक उन्नति हेतु कार्य करते रहने की आवश्यकता है। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्कूल प्रांगण में उपस्थित जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं के बीच ऊनी वस्त्र एवं कंबल का वितरण भी किया।

    इस अवसर पर संत जेवियर स्कूल डोरंडा के प्रिंसिपल फादर संजय केरकेट्टा, उपायुक्त छवि रंजन, “मिशन वन मिलियन स्माइल्स” मुहिम के समन्वयक सह उपसमाहर्ता श्री संजय पांडेय सहित महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहथकड़ी के साथ पुलिस कस्टडी से फरार हुआ अफीम तस्कर
    Next Article आर्चबिशप के ईसाई समुदाय से मंत्री बनाने की मांग चर्च के हिडन एजेंडा को एक्सपोज़ करता है : भाजपा

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.