Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 12:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा योजना में अनियमितता, उप विकास आयुक्त ने दिये जांच के आदेश
    झारखंड

    प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा योजना में अनियमितता, उप विकास आयुक्त ने दिये जांच के आदेश

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • जांच में दोषी कर्मियो पर एफआइआर दर्ज करें बीडीओ- डीडीसी
    • बिना आवास बनाये लाभुक के खाते से 1 लाख 30 हजार की निकासी
    • पंचायत स्वयं सेवक मनोरंजन महतो पर पैसे निकासी का आरोप

    रांची। बुंडू प्रखंड स्थित हुमटा पंचायत के हुमटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुक गुरुवा मुंडा का आवास बनाए बिना ही 1,30,000 रुपए की निकासी का मामला सामने आया है। साथ ही मनरेगा योजना की 16 हजार 245 रुपये की राशि की भी निकासी कर ली गयी। उपविकास आयुक्त विशाल सागर ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिये हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपविकास आयुक्त ने जांच में दोषी पाये जानेवाले कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करवाने को कहा है।

    उपविकास आयुक्त द्वारा संबंधित योजना का अभिलेख यथा योजना की स्वीकृति, किये गये जियो टैग एवं एफटीओ आदि की जांच के आधार पर संबंधित दोषी कर्मियों चिन्हित करते हुए तत्काल सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर एक प्रति अभिकरण कार्यालय को भी समर्पित करने को कहा है।

    क्या कहना है लाभुक का

    गुरुवा मुंडा का कहना है कि आवास बनाने का भरोसा दिलवाते हुए उनके खाते से जबरन पैसे की निकासी करवा ली गयी। उन्होंने पैसे निकासी का आरोप पंचायत स्वयं सेवक मनोरंजन महतो पर लगाया है। इसे लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पंचायत स्वयं सेवक को शोकॉज भी किया गया है।

    क्षेत्र भ्रमण के दौरान बीडीओ ने पाया कि लाभुक का धरातल पर बिना आवास पूर्ण हुए ही उसका जियो टैग किया गया और पैसे की निकासी कर ली गयी। आपको बतायें कि आवास बनाने के लिए लाभुक को तीन किस्त में राशि दी जाती है। पहली किस्त 40 हजार रुपये काम शुरू करने के लिए सेंशन के एक सप्ताह के अंदर, दूसरी किस्त के रूप में 85 हजार रुपए विंडो लेबल तक काम पहुंचने पर और और तीसरी 5 हजार रुपए आवास का निर्माण होने पर रंग-रोगन के लिए दिया जाता है। मगर इस मामले में फर्जी तरीके से दूसरे के आवास का जियो टैग करके राशि लाभुक के खाते में भेजा गया। और निकासी भी कर ली गयी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : नंदन पहाड़ फिल्टरेशन प्लांट तालाब में 3 बच्चों की डूबने से मौत, सदर अस्पताल में परिजन कर रहे हंगामा
    Next Article कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, भाजपा ने एसटी-एससी थाने में दर्ज कराया मामला

    Related Posts

    झारखंड

    10 जुलाई को रांची में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

    July 8, 2025
    क्राइम

    पति ने पत्नी पर किया टांगी से हमला और हो गया फरार

    July 8, 2025
    झारखंड

    बच्चा चोर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, 1.80 लाख में बेच रहे थे मासूम को

    July 8, 2025
    Latest Posts

    10 जुलाई को रांची में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

    July 8, 2025

    ब्राजील पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    July 8, 2025

    असम के कार्बी आंगलोंग में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1

    July 8, 2025

    पति ने पत्नी पर किया टांगी से हमला और हो गया फरार

    July 8, 2025

    शिक्षा विभाग ने शिकायतों के समाधान के लिए जारी किए दो टोल-फ्री नंबर

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.