Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Nov, 2025 ♦ 2:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»आईपीएल ऑक्शन 2022: ईशान किशन पर धनवर्षा, मुंबई ने 15.25 करोड़ में खरीदा
    खेल

    आईपीएल ऑक्शन 2022: ईशान किशन पर धनवर्षा, मुंबई ने 15.25 करोड़ में खरीदा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के खिलाड़ी ईशान किशन पर आईपीएल ऑक्शन 2022 अच्छी बोली लगी है. मुंबई इंडियन ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ में खरीदा है. ईशान किशन के लिए मुंबई ने अपनी पर्स खोली है. मुंबई इंडियन टीम ने उनपर 15.25 करोड़ रुपए बरसाए. इशान ने श्रेयस अय्यर को भी पीछे छोड़ दिया है. श्रेयस अय्यर 12.50 में बिके हैं. ईशान किशन के लिए मुंबई और पंजाब आमने-सामने रहे.

    ईशान किशन का बेस प्राइस 2 करोड़ है. ईशान किशन एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. जो घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते हैं. वह बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं. वह 2016 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम के कप्तान थे. ईशान किशन ने भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ पहला वन डे 18 जुलाई 2021 को खेला था. ईशान ने भारत के लिए अब तक 3 वन डे मैच खेले हैं, उन्होंने वन डे में 29 की औसत से 88 रन बनाए हैं.

    जिसमें से श्रीलंका के साथ खेले गए पहले मैच में उन्होंने 59 रन बनाए थे. वहीं, 14 मार्च 2021 को उन्होंने टी-20 में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण किया. ईशान किशन अब तक टीम इंडिया के लिए 5 टी-20 मैच खेल चुके हैं, उन्होंने टी-20 में 28 की औसत से अब तक 113 रन बनाए हैं. जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ खेले पहले मैच में उन्होंने शानदार 56 रन बनाए थे.

    झारखंड के 11 खिलाड़ियों के नाम जो नीलामी के लिए चुने गए
    खिलाड़ी का नामउम्रविशेषज्ञताखिलाड़ी का रिजर्व प्राइस
    ईशान किशन23विकेटकीपर2 करोड़
    सौरभ तिवारी32बल्लेबाज50 लाख
    शाहबाज नदीम32गेंदबाज50 लाख
    वरुण अरॉन32गेंदबाज50 लाख
    अनुकुल रॉय23ऑलराउंडर20 लाख
    उत्कर्ष सिंह23ऑलराउंडर20 लाख
    सुशांत मिश्रा21गेंदबाज20 लाख
    विराट सिंह24बल्लेबाज20 लाख
    इशांक जग्गी33बल्लेबाज20 लाख
    राहुल शुक्ला31गेंदबाज20 लाख
    शुभम सिंह23गेंदबाज20 लाख

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में झारखंड का नाम महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व पटल पर रोशन किया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना लोहा मनवाने के साथ ही आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन कई माइनों में बेहतर रहा है. उनको देखकर झारखंड के युवा क्रिकेटर आगे आ रहे हैं और झारखंड के विभिन्न खेलों के साथ-साथ क्रिकेट में भी झारखंड के खिलाड़ियों की हिस्सेदारी देखी जा रही है. आईपीएल 2022 के लिए ऑक्शन को लेकर झारखंड के खिलाड़ियों में उत्साह है. झारखंड के जूनियर खिलाड़ियों ने आईपीएल में झारखंड के खिलाड़ियों की मौजूदगी पर खुशी जाहिर की है. इनकी मानें तो झारखंड के खिलाड़ी लगातार बेहतर कर रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी के बाद क्रिकेट में एक नया आयाम झारखंड के खिलाड़ियों ने लिखना शुरू कर दिया है. महेंद्र सिंह धोनी के बाद भी आने वाले समय में झारखंड के खिलाड़ियों का नाम विश्व पटल पर चमकने वाला है.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबुलबुल जंगल में 32 घंटे के अंदर दूसरा लैंडमाइन ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल
    Next Article पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंगरक्षकों की हत्या करने वाले 9 नक्सली गिरफ्तार, 3 देशी कारवाईन, 42 राउंड गोली, नक्सली बैनर,पोस्टर, मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन बरामद

    Related Posts

    खेल

    भारत की शेरनियों का शेरदिल कारनामा, पहली बार महिला विश्वकप पर कब्ज़ा

    November 3, 2025
    खेल

    15वीं रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में रांची ने जीते सबसे ज़्यादा पदक, देखें पूरी लिस्ट

    November 2, 2025
    खेल

    केन विलियमसन ने टी20 क्रिकेट से लिया संन्यास , वनडे और टेस्ट पर रहेगा फोकस

    November 2, 2025
    Latest Posts

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले : सिंचाई, सड़क, आवास और खेल क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

    November 3, 2025

    “आदिवासी-मूलवासी की सरकार है, व्यापारियों की नहीं”, घाटशिला में गरजे सीएम हेमंत सोरेन

    November 3, 2025

    TSPC और नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी मांगने वाले चार धराये, SP क्या बता गये… देखें

    November 3, 2025

    निगम की जमीन पर चल रहा था बूचड़खाना, अब चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

    November 3, 2025

    रनिया थाना प्रभारी पर हमला मामला : दो नामजद सहित 40 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

    November 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.