Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 12:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»IPL 2022: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया
    खेल

    IPL 2022: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई: ओडियन स्मिथ (4/30) और कगिसो रबाडा (2/29) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बुधवार को खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 12 रन से हरा दिया. पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 198 रन बनाए थे. एमआई के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (49) और तिलक वर्मा (36) के बीच 84 रन की साझेदारी हुई. मुंबई की इस हार के साथ टीम की यह लगातार पांचवीं हार है. पंजाब द्वारा दिए गए 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत शानदार रही. सलामी जोड़ी कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम के लिए अच्छी शुरुआत की. शर्मा 13 गेंदों पर 22 रन और ईशान किशन पांच गेंदों पर तीन रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. इसके बाद चौथे ओवर में कगिसो रबाडा ने मुंबई को पहला झटका दिया.

    रबाडा ने रोहित को वैभव अरोड़ा के हाथों कैच कराया. रोहित 17 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए. आउट होने से पहले रोहित ने टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे किए. वे ऐसा करने वाले दुनिया के सातवें और भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए. उनसे पहले विराट कोहली ने यह कारनामा कर दिखाया था. रोहित के नाम 10,003 टी-20 रन हैं. वहीं, विराट के नाम 10,379 टी-20 रन हैं. शर्मा के आउट होने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी का मोर्चा संभाला. इसके बाद मुंबई को दूसरा झटका पांचवें ओवर में लगा, जब गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने दूसरे ओपनर ईशान किशन को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया. ईशान सात गेंदों पर तीन रन बना सके. पांच ओवर के बाद मुंबई ने दो विकेट गंवाकर 33 रन बना लिए थे. उनके बाद तिलक वर्मा ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ टीम की जिम्मेवारी संभाली.

    IPL
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article14 अप्रैल का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article रणबीर-आलिया वेडिंग: फैन ने कपल को गिफ्ट किया गोल्ड प्लेटेड बुके

    Related Posts

    खूंटी

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025
    गुमला

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025
    Latest Posts

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025

    बीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाया जाएगा महाहस्ताक्षर अभियान : अमित

    July 7, 2025

    डालसा ने साथी और डॉन अभियान के तहत बच्चों और युवाओं को किया जागरूक

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.