Johar Live Desk : अगर आप iPhone के फैन हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। Apple जल्द ही अपनी iPhone 17 Series लॉन्च करने जा रहा है, और इस बार एक खास बात सामने आई है iPhone 17 के सभी मॉडल्स भारत में ही तैयार किए जाएंगे, और यही मॉडल्स अमेरिका जैसे बाजारों में भी बेचे जाएंगे।
भारत में ही बनेगा पूरा iPhone 17
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने भारत में iPhone 17 बनाने के लिए पांच फैक्ट्रियों का चयन किया है। इनमें प्रमुख हैं:
- तमिलनाडु के होसुर में Tata Group की नई फैक्ट्री
- बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास Foxconn की नई यूनिट
इन दोनों प्लांट्स में अब iPhone 17 के यूनिट्स भी बनाए जाएंगे।
टाटा ग्रुप बनेगा Apple का बड़ा पार्टनर
iPhone 17 को असेंबल करने वाली टाटा ग्रुप पहली भारतीय कंपनी है। टाटा ने पहले ही कर्नाटक में Wistron Corp का Apple प्रोडक्शन प्लांट खरीदा था और चेन्नई के पास Pegatron फैक्ट्री में भी हिस्सेदारी ली है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले दो सालों में भारत में बनने वाले आधे iPhones टाटा ही बना सकता है।
अमेरिका भी खरीदेगा भारत में बने iPhone
भारत में बने iPhones अब सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी निर्यात किए जा रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के पहले 5 महीनों में अमेरिका के स्मार्टफोन इम्पोर्ट में भारत की हिस्सेदारी 11% से बढ़कर 36% हो गई है। वहीं, चीन की हिस्सेदारी 82% से गिरकर 49% रह गई है।
ट्रंप का टैरिफ हमला, फिर भी Apple भारत के साथ
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया है। हालांकि, Apple ने इसके बावजूद भारत में ही iPhone 17 बनाने का फैसला किया है।
Also Read : गूगल डॉक्स में नया AI फीचर : अब सुनें अपने दस्तावेज, पढ़ने की जरूरत नहीं!
Also Read : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी GOM के साथ अहम बैठक, GST दरों को सरल करने पर होगा विचार
Also Read : नगर कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 79% अधिक संपत्ति का आरोप