Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 4:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»दुमका से गिरफ्तार साइबर अपराधी ने ग्वालियर के उद्योगपति को बनाया निशाना, BSNL कर्मचारी बन किया था साइबर ठगी
    देश

    दुमका से गिरफ्तार साइबर अपराधी ने ग्वालियर के उद्योगपति को बनाया निशाना, BSNL कर्मचारी बन किया था साइबर ठगी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2022Updated:February 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ग्वालियर : BSNL का कर्मचारी बनकर देशभर में ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो सदस्य पुलिस के हाथ लगे हैं। यह झारखंड के दुमका शहर का गिरोह फोन करके सिम बंद करने की धमकी देता। उसी सिम को वापस एक्टिवेट करने के नाम पर OTP (वन टाइम पासवर्ड) पूछकर खाते से रुपए चोरी कर लेते थे। ऐसी ही ठगी जब ग्वालियर के शख्स से हुई, तो क्राइम ब्रांच ने उन दो ठगों को ढूंढ निकाला। पूछताछ हुई तो मालूम चला कि अब तक देश के कई शहरों में यह लोगों के खातों से रकम चोरी कर चुके है।

    इन ठगों से 4 चेकबुक, 4 बैंक पासबुक, 5 ATM कार्ड, 3 सिम, 2 मोबाइल व 10 हजार रुपए नकद जब्त किए गए। दोनों ठगों को 8 फरवरी तक की रिमांड पर लिया गया है। ग्वालियर के एक हाईप्रोफाइल शख्स के साथ ठगी हुई थी। तब वह एसएसपी अमित सांघी के पास मदद की गुहार लगाने पहुंचे। उसने बताया कि उनके पास BSNL का कर्मचारी बनकर कॉल आया था। कॉलर ने कहा कि आपकी सिम आज बंद हो जाएगी। सिम एक्टिववेट करने के लिए उन्होंने एटीएम कार्ड नंबर व ओटीपी ली।

    इसके बाद खाते से 74,991 रुपए निकाल लिए। मामला सामने आने पर क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज किया। इसके बाद तकनीकी जानकारी जुटाई। पता चला कि ठगों की गैंग झारखंड में है। इस पर टीम को झारखंड भेजा। टीम द्वारा झारखंड से सरगना आशीष और उसके साथी विनोद के दबोच लिया। पूछताछ करने पर बताया कि वह BSNL कंपनी व बैंक का कर्मचारी बनकर देशभर में लोगों को कॉल करके ऑनलाइन ठगी का कार्य करते है। पकड़े न जाएं, इसलिए ठगी के बाद सिम व मोबाइल को नष्ट कर देते थे।

    क्राइम ब्रांच की साइबर क्राइम टीम द्वारा बदमाशों के बैंक खातों की जांच की जा रही है, जिससे पता लग सके कि बदमाशों द्वारा अभी तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा चुका है। साथ ही उनके मोबाइल भी निगरानी में ले लिए हैं। इससे भी सबूत जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। एएसपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडौतिया ने बताया कि झारखंड से दो ठगों को पकड़ा है। इन्होंने देश भर में कई लोगों को ठगा है। फिलहाल चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इनके मोबाइल भी खंगाले जा रहे हैं।

    cyber crime
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेल पटरी के किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, पुलिस मामले की जाँच में जुटी
    Next Article बसंत पंचमी पर इन मंत्रों के साथ करें मां सरस्वती की पूजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    देश

    स्पेसएक्स कैप्सूल सफलतापूर्वक स्पेस स्टेशन पहुंचा, चार अंतरिक्ष यात्री छह महीने करेंगे काम

    August 2, 2025
    देश

    स्वदेशी से ही सशक्त होगा भारत: काशी से पीएम मोदी का राष्ट्रव्यापी आह्वान…

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.