Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2026 ♦ 5:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, माओवादी को गोली लगने की सूचना
    झारखंड

    हजारीबाग में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, माओवादी को गोली लगने की सूचना

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    हजारीबाग। सूबे के हजारीबाग जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों में मुठभेड़ होने की खबर आई है। प्राप्त खबर के अनुसार हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस और भाकपा माओवादीयों के बीच शनिवार की शाम मुठभेड़ हुई है।मुठभेड़ में कुछ माओवादियों को गोली भी लगने की खबर मिली है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है, मौके से माओवादियों के कई सामग्री बरामद किये गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार हार्डकोर नक्सली मिथिलेश महतो के दस्ता के साथ मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली भागने में सफल हो गए । माओवादियों से मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में माओवादियों के कुछ पॉलिथीन शीट्स, दवाएं, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, वाटर कैरींग, जूते, चप्पल, बर्तन, टोपी, दस्ताने, गुलेल, टॉर्च, कपड़े के सामान, खाद्य पदार्थ और अन्य सामान बरामद किए गए।
    केरेडारी थाना क्षेत्र के हार्डकोर नक्सली मिथिलेश महतो का दस्ता किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। इसकी सूचना हजारीबाग एसपी को मिली जिसके बाद सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया. इसी दौरान सुरक्षाबलों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में कई नक्सलियों को गोली लगने की सूचना है। हालांकि की गोली लगने से घायल नक्सलियों को उसके साथ ही लेकर भागने में सफल रहे हैं. हजारीबाग एसपी ने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा है की यदि नक्सलवाद से गुमराह कोई भी ऑपरेशन में घायल हुआ है, तो वे बाहर आ सकते हैं और उचित उपचार करा सकते हैं ताकि एक जीवन बचाया जा सके. हम उन्हें अदालत में तब पेश करेंगे जब उनका उचित इलाज हो जायेगा।

    Jharkhand news Latest news naxal Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : आउटसोर्सिंग कंपनी में गोलीबारी और बमबाजी, इलाके में दहशत
    Next Article भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 35 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 78761 नए मामले सामने आए

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में पानी के कारोबार पर निगम ने कसा शिकंजा, 31 मई के बाद बिना लाइसेंस RO प्लांट होंगे सील

    May 10, 2026
    गिरिडीह

    अवैध खनन माफिया पर गिरिडीह प्रशासन का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

    May 10, 2026
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में देह व्यापार का खुलासा, तीन महिला समेत छह गिरफ्तार

    May 10, 2026
    Latest Posts

    रांची में पानी के कारोबार पर निगम ने कसा शिकंजा, 31 मई के बाद बिना लाइसेंस RO प्लांट होंगे सील

    May 10, 2026

    अवैध खनन माफिया पर गिरिडीह प्रशासन का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

    May 10, 2026

    जमशेदपुर में देह व्यापार का खुलासा, तीन महिला समेत छह गिरफ्तार

    May 10, 2026

    भू-धंसान पीड़ितों की आवाज बनीं विधायक रागिनी सिंह, केंद्रीय कोयला मंत्री से किया आग्रह

    May 10, 2026

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    May 10, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.