Patna : छठ महापर्व को देखते हुए पटना नगर निगम ने आम लोगों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब पटनावासी घर बैठे Whatsapp के जरिए नजदीकी छठ घाटों और तालाबों की पूरी जानकारी पा सकेंगे। निगम ने विशेष Whatsapp Chatbot (व्हाट्सएप चैटबॉट) शुरू किया है, जिससे एक क्लिक पर सभी जरूरी डिटेल मिल जाएंगे।
घाटों की पूरी जानकारी उपलब्ध
चैटबॉट में छठ घाट का नाम, गूगल लोकेशन, सफाई इंस्पेक्टर और जोनल अधिकारी का नाम व मोबाइल नंबर भी दिया जाएगा। व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए घाटों को तैयार किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल से यह जानकारी हासिल कर सकता है। इससे घाट तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
कैसे इस्तेमाल करें चैटबॉट
- अपने Whatsappसे नंबर 9264447449 पर सिर्फ “Hi” मैसेज भेजें।
- इसके बाद पसंदीदा भाषा चुनें।
- भाषा चुनने पर सेवाओं की लिस्ट आएगी।
- अपनी लोकेशन शेयर करें।
- लोकेशन शेयर करते ही नजदीकी छठ घाट की जानकारी मिलेगी, साथ ही घर से घाट तक का रूट मैप भी दिखेगा।
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह सुविधा छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। इससे भीड़भाड़ और भटकने की समस्या दूर होगी। छठ पर्व को सुगम बनाने के लिए निगम अन्य तैयारियां भी कर रहा है।

Also Raed : त्योहारों में बिहार जाने वालों के लिए रेलवे की बड़ी राहत : 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी