Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महंगाई की मार ने तोड़ी आम जनता की कमर, 25 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, जानिए कितनी है नई कीमत
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई की मार ने तोड़ी आम जनता की कमर, 25 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, जानिए कितनी है नई कीमत

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। महंगाई की मार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। दिल्ली में एक बार फिर सब्सिडी घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है। एक मार्च यानि आज से घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब 14.2 किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत 794-819 रुपये हो गई है।

    रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि एलपीजी सिलिंडर के दाम फिर बढ़ गए। अब जनता के लिए मोदी सरकार के तीन ही विकल्प हैं, जो हैं – व्यवसाय कर दो, चूल्हा फूंकों और जुमले खाओ।

    ससे पहले 25 फरवरी को एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये का इजाफा हुआ था। इधर कोलकाता में सब्सिडी और कमर्शियल दोनों ही गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ गई है। सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब नई कीमत 845.50 रुपये हो गई है जबकि कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में 19 रुपये का इजाफा हुआ है।

    बता दें कि दिल्ली में एक दिसंबर से लेकर अब तक रसोई गैस सिलिंडर 225 रुपये महंगा हुआ है। एक दिसंबर को रसोई गैस की कीमतें 594 से बढ़कर 644 रुपये हो गई थी। इसके बाद एक जनवरी को 644 रुपये से बढ़कर 694 रुपये हो गई थी। फिर चार फरवरी से 694 रुपये से बढ़कर 719 रुपये और इसके बाद 15 फरवरी 719 रुपये से बढ़कर 769 रुपये हो गई थी। 

    इसके बाद फिर से 25 फरवरी को एलपीजी गैस के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई और गैस सिलिंडर की कीमत बढ़कर 794 हो गई। अब एक मार्च यानि कि आज गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा हुआ है। अब मौजूदा समय में गैस सिलिंडर की कीमत बढ़कर 819 रुपये हो गई है। 

    बढ़ी हुई कीमत के साथ चेन्नई में गैस सिलिंडर की कीमत 835 रुपये हो गई है। बात करें 19 किलो वाले गैस सिलिंडर की तो दिल्ली में अब इसकी कीमत 1,614 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 1,523.50 रुपये थी। मुंबई में अब इस गैस सिलिंडर की कीमत 1,563.50 रुपये, चेन्नई में 1,730.50 रुपये और कोलकाता में 1,681.50 रुपये हो गई है। 

    Business News National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिश्ता शर्मसार! नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म, शिकंजे में आरोपी पिता
    Next Article बिहार : गया में भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026
    Latest Posts

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.