Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 7:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»पहले राउंड में आईएनडीआईए की खराब शुरुआत, कल्पना सोरेन, विनोद सिंह चल रहे पीछे, जयराम भी पिछड़े
    गिरिडीह

    पहले राउंड में आईएनडीआईए की खराब शुरुआत, कल्पना सोरेन, विनोद सिंह चल रहे पीछे, जयराम भी पिछड़े

    SinghBy SinghNovember 23, 2024Updated:November 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के विधानसभा चुनाव के मतगणना का शुरुआती रुझान आने लगा है. इसके तहत गिरिडीह के डूमरी विधान सभा सीट पर पहले राउंड में जयराम महतो 2779 को यशोदा देवी को 3429 वोट मिले हैं. इस तरह  जयराम महतो से यशोदा 650 मत ज्यादा प्राप्त कर ली हैं. वहीं, बगोदर विधान सभा में पहले राउंड में CPIML विनोद सिंह से BJP नागेंद्र महतो 561 मतों से आगे चल रहे हैं. इधर, गांडेय  विधान सभा में JMM की कल्पना सोरेन को 3965,  BJP की मुनिया देवी को 7093 वोट मिले हैं. मुनिया देवी 3128 मत आगे चल रही हैं.

    इसके अलावा गिरिडीह विधान सभा में निर्भय शाहबादी बीजेपी को 6171, सुदीप्य सोनू JMM को 5698 मत मिले. इस तरह BJP 3128 मतों से आगे चल रही है. वहीं, जमुआ विधान सभा में मंजू कुमारी BJP को 5086 , केदार हाजरा JMM को 3286 मत मिले हैं. इस तरह BJP 1800 मतों से आगे चल रही है.

    एनडीए को 39 तो आईएनडीआई को 37 सीटों पर बढ़त

    झारखंड में रुझान लगातार बदल रहे हैं. कभी इंडिया ब्लॉक तो कभी एनडीए आगे हो रहा है और दोनों गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. ताजा रुझानों में एनडीए जहां 39 सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं इंडिया ब्लॉक 37 सीटों पर आगे है. झारखंड के विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझान आने लगे हैं. शुरुआती रुझानों में एनडीए और आईएनडीआईए दोनों गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर है. एक ओर जहां एनडीए 39 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, दूसरी ओर आईएनडीआईए भी 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

    राज्य के सभी 81 सीटों पर चल रही मतगणना

    झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना चल रही है. झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं. ज्यादातर सीटों पर इंडिया और एनडीए में कांटे की टक्कर मानी जा रही है. कई एग्जिट पोल में ये कयास भी लगाए गए थे कि झारखंड में एनडीए की सरकार बन सकती है. हालांकि कुछ एग्जिट पोल के रिजल्ट इंडिया एलायंस के पक्ष में भी आए थे. अब फाइनल रिजल्ट की बारी है. अब से कुछ देर में यह साफ हो जाएगा कि झारखंड में किसकी सरकार बनने वाली है.

    चुनाव आयोग के पुख्ता इंतजाम

    इसके लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं. एक महीने से अधिक चले इस चुनाव में सभी पार्टियों ने जमकर प्रचार किया. लेकिन अब परिणाम का वक्त है. परिणामों के साथ-साथ जनता की नजरें हॉट सीट पर रहेगी. हेमंत सोरेन, चंपाई सोरेन, बाबूलाल मरांडी, कल्पना सोरेन, सरयू राय, सुदेश महतो समेत कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा.

    इन 20 हॉट सीटों पर सबकी निगाहें

    झारखंड की ऐसी 20 विधानसभा सीटें हैं जिनपर जनता की नजरें टिकी रहेंगी. इनमें सीएम हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, कल्पना सोरेन, चंपाई सोरेन, सरयू राय, अमर बाउरी, मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, दीपिका पांडेय सिंह, लुईस मरांडी, सीता सोरेन, सुदेश महतो, जयराम महतो, बेबी देवी, रामेश्वर उरांव, हफीजुल हसन, महुआ माजी, अजहर इस्लाम, दीपक बिरुआ, विनोद सिंह की सीटों पर जनता की नजर बनी रहेगी.

    Also Read : Jharkhand Election Result 2024 : पल-पल बदल रहे रुझान, अब एनडीए 39 तो आईएनडीआईए को 37 सीटों पर बढ़त

    2024 Assembly Elections 2024 विधानसभा चुनाव Azhar Islam Babulal marandi Bagodar Bjp Champai Soren counting Counting Trends dumri Election Commission Election Results Gandey Giridih Hemant Soren hot seat India jairam mahto Jharkhand Assembly Election Jharkhand Mukti Morcha Kalpana Soren Kedar Hazra Mahua Maji Manju Kumari Munia Devi Nagendra Mahto NDA Nirbhay Shahabadi Saryu Rai Security Arrangements Sudesh mahto Sudipya Sonu trends Vinod Mahto Yashoda Devi अजहर इस्लाम आईएनडीआईए एनडीए कल्पना सोरेन केदार हाजरा गाँडेय गिरिडीह चंपाई सोरेन चुनाव आयोग चुनाव परिणाम जयराम महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड विधानसभा चुनाव डूमरी नागेंद्र महतो निर्भय शाहबादी बगोदर बाबूलाल मरांडी बीजेपी मंजू कुमारी मतगणना मतगणना रुझान महुआ माजी मुनिया देवी यशोदा देवी रुझान विनोद महतो सरयू राय सुदीप्य सोनू सुदेश महतो सुरक्षा इंतजाम हेमंत सोरेन हॉट सीट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJharkhand Election Result 2024 : पल-पल बदल रहे रुझान, अब एनडीए 39 तो आईएनडीआईए को 37 सीटों पर बढ़त
    Next Article जैसे-जैसे सूर्य ऊपर चढ़ेगा, वैसे-वैसे परिवर्तन आएगा: संजय सेठ

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.