Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 5:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»दुबई एयर शो में भारत का लड़ाकू विमान तेजस क्रैश
    देश

    दुबई एयर शो में भारत का लड़ाकू विमान तेजस क्रैश

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 21, 2025Updated:November 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस लड़ाकू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : दुबई एयर शो में शुक्रवार दोपहर भारतीय तेजस लड़ाकू विमान एक डेमो उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2:10 बजे तेजस अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ। कुछ ही देर में हादसे की जगह पर काला धुआं फैल गया।

    हादसे के बाद पायलट की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है और यह भी पता नहीं चल सका कि उन्होंने समय रहते इजेक्ट किया या नहीं। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद सुरक्षा एजेंसियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। एयर शो देखने आए लोगों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, ने हादसे को अपनी आंखों से देखा और धुआं उठते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    दुबई की स्थानीय मीडिया के अनुसार हेलिकॉप्टर और फायर ब्रिगेड की टीम जल्द ही मौके पर पहुंच गई थी और करीब 45 मिनट में आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया था। हालांकि यह साफ नहीं है कि हादसे के बाद एयर शो का कार्यक्रम दोबारा शुरू होगा या नहीं।

    एयर शो प्रशासन ने दुर्घटना स्थल को तुरंत बंद कर दिया और सभी उड़ान कार्यक्रम अस्थायी रूप से रोक दिए। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। भारतीय पक्ष की ओर से भी लगातार जानकारी जुटाई जा रही है।

    इस बार दुबई एयर शो ‘द फ्यूचर इज हियर’ थीम के साथ 17 से 21 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। यह 19वां संस्करण है, जिसमें 200 से अधिक विमानों का रिकॉर्ड प्रदर्शन शामिल है। आयोजन में 115 देशों से आए प्रतिनिधिमंडल और हजारों विजिटर्स भाग ले रहे हैं, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा फ्लाइंग और स्टैटिक डिस्प्ले माना जा रहा है।

     

    Indian Tejas fighter jet crashes at Dubai Air Show pilot's condition unclear
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में वोट चोरी कर सरकार बनाई गई : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
    Next Article सोमेश चंद्र सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ, बोले- क्षेत्र का विकास प्राथमिकता

    Related Posts

    देश

    RRB ने जारी किया NTPC CBT-1 रिजल्ट… देखें अपना स्टेटस

    November 21, 2025
    देश

    बांग्लादेश और कोलकाता में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोगों में हड़कंप

    November 21, 2025
    देश

    आरआरसी नॉर्दन ईस्ट में 4116 पदों पर भर्ती, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, कारपेंटर कर सकते हैं अप्लाई

    November 21, 2025
    Latest Posts

    कोडरमा में पिकनिक और वाटर एडवेंचर का आनंद, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बना मुख्य आकर्षण

    November 21, 2025

    रांची में पार्किंग और ऑटो स्टैंड की नई व्यवस्था, निगम ने जारी की पूरी सूची

    November 21, 2025

    सोमेश चंद्र सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ, बोले- क्षेत्र का विकास प्राथमिकता

    November 21, 2025

    दुबई एयर शो में भारत का लड़ाकू विमान तेजस क्रैश

    November 21, 2025

    बिहार में वोट चोरी कर सरकार बनाई गई : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

    November 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.