Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 3:22 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
    खेल

    भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। यह भारत का महिला वनडे वर्ल्ड कप में तीसरा फाइनल और पांचवां सेमीफाइनल था। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया, क्योंकि यह महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा।

    ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 338 रन बनाए। फोएबे लिचफील्ड ने 93 गेंदों में 119 रन की शानदार पारी खेली, जबकि एलिसे पैरी ने 77 रन बनाए। दोनों के बीच 155 रन की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की। एश्ले गार्डनर ने 63 रन की तेज पारी खेलकर स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और श्री चरण ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अमनजोत कौर, क्रांति गौड़ और राधा यादव को एक-एक सफलता मिली।

    339 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शैफाली वर्मा 10 और स्मृति मंधाना 24 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्ज ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत 89 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन जेमिमा ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने 127 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलकर भारत को 48.3 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

    अंत में ऋचा घोष ने 31 रनों की नाबाद पारी खेलकर जेमिमा का शानदार साथ दिया। इस जीत के साथ भारत ने न केवल फाइनल में प्रवेश किया, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बदला भी पूरा किया, जिसने इसी साल भारत के खिलाफ 330 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल किया था। अब 2 नवंबर को भारत का मुकाबला फाइनल में साउथ अफ्रीका से होगा। यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल बन गई है, जिसने दिखा दिया कि अब भारतीय टीम किसी भी लक्ष्य को हासिल करने का दम रखती है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…
    Next Article Pratibimb App व Dial-1930 की समीक्षा आज, इन जिलों के SSP-SP को निर्देश

    Related Posts

    खेल

    IND vs SA टेस्ट में बदलेगा खेल का शेड्यूल, टी ब्रेक और लंच ब्रेक की टाइमिंग होगी अलग

    October 30, 2025
    खेल

    भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया पहुंची मेलबर्न

    October 30, 2025
    खेल

    श्रेयस अय्यर की चोट के बाद पहली सोशल मीडिया पोस्ट…जानें क्या

    October 30, 2025
    Latest Posts

    Pratibimb App व Dial-1930 की समीक्षा आज, इन जिलों के SSP-SP को निर्देश

    October 31, 2025

    भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    October 30, 2025

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025

    कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.