Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत-चीन ब्रिगेड कमांडर स्तर की बातचीत फिर बेनतीजा, भारतीय सेना पूरी तरह अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-चीन ब्रिगेड कमांडर स्तर की बातचीत फिर बेनतीजा, भारतीय सेना पूरी तरह अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। भारतीय और चीनी सेनाओं ने तनाव को कम करने के प्रयासों में पूर्वी लद्दाख में एक और दौर की वार्ता की। हालांकि, सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों द्वारा पिछले हफ्ते बनी टकराव की स्थिति के बाद अतिरिक्त सैनिकों तथा हथियारों को पहुंचाने के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई है।

    सूत्रों ने कहा कि चुशूल के पास करीब चार घंटे तक चली ब्रिगेड कमांडर स्तर की बातचीत में कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना अत्यधिक उच्च स्तर की सतर्कता बरत रही है और इलाके में किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है।
    सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में कुल मिलाकर हालात नाजुक बने हुए हैं। गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख स्थित पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर स्थित भारतीय इलाके पर कब्जे के लिए चीन द्वारा 29 अगस्त और 30 अगस्त को की गई असफल कोशिश के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ गया है।
    भारत ने पैंगोंग झील के दक्षिण में रणनीतिक रूप से अहम कई ऊंचाई वाले स्थानों पर मुस्तैदी बढ़ा दी है। चीन की घुसपैठ की कोशिश के मद्देनजर भारत ने अतिरिक्त जवानों को भेजा है और संवेदनशील इलाकों में हथियारों की तैनाती की है।

    सेना ने उठाया अपहरण का मुद्दा
    अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले से पांच लोगों का ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) के सैनिकों द्वारा कथित तौर पर अपहरण कर लिए जाने की सूचना मिलने के बाद अब भारतीय थल सेना ने इस मुद्दे को चीनी सेना के समक्ष उठाया है। सैन्य सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

    सूत्रों के अनुसार इलाके में तैनात थल सेना की इकाई ने पीएलए की संबद्ध इकाई को कथित अपहरण के बारे में अपनी चिंताओं से अवगत कराने के लिये हॉटलाइन पर संदेश भेजे हैं।

    अरुणाचल प्रदेश के पांच लोगों के अपहरण की खबर ऐसे वक्त आई है, जब भारतीय थल सेना ने पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के मद्देनजर 3,400 किमी लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपनी तैनाती बढ़ा दी है।

    राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा था कि स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग ईरिंग ने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) पर सुबासिरी जिले के पांच लोगों के अगवा करने का आरोप लगाया था। उन्होंने केंद्र सरकार से नागरिकों को छुड़ाने का अनुरोध भी किया।

    india china dispute Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : नालंदा में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
    Next Article धनबाद में आर्थिक तंगी के कारण पति पत्नी ने की आत्महत्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.