Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Nov, 2025 ♦ 5:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»सेहत»सर्दियों में हर दर्द की दवा व कमजोरी दूर करने का काम करती है गोंद के लड्डू
    सेहत

    सर्दियों में हर दर्द की दवा व कमजोरी दूर करने का काम करती है गोंद के लड्डू

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मौसम बदलते ही लोगों के खानपान में भी बदलाव आने लगता है। गर्मियों में ठंड़ी तो सर्दियों में लोग अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना पसंद करते हैं जो उनके शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ शरीर की कमजोरी को भी दूर करने का काम करती है। ऐसी ही एक चीज का नाम है गोंद। गोंद प्रकृति से मिला एक अनोखा उपहार है। जिसको खाने से बहुत सारे फायदे होते हैं।

    गोंद से मिलने वाले लाभ को देखते हुए गर्भवती महिलाओं से लेकर स्तनपान कराने वाली माताओं तक को गोंद से बने लड्डू खाने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं रोजाना एक गोंद का लड्डू खाने से आखिर शरीर में कौन से जादुई बदलाव देखने को मिलते हैं।

    रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
    गोंद को भूनकर उसका लड्डू बनाकर खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है। जिसकी वजह से व्यक्ति कम बीमार पड़ता है। सर्दी-जुकाम से बचने के लिए सर्दियों में इसी वजह से गोंद के लड्डू खाने की सलाह दी जाती है।

    हड्डियों को बनाता है मजबूत
    रोजाना रात को सोने से पहले एक गोंद का लड्डू गर्म दूध के साथ खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। ऐसा करने से मांसपेशियों के साथ रीढ़ की हड्डी भी मजबूत बनती है।

    कमजोरी को करे दूर-
    अक्सर गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गोंद खाने की सलाह दी जाती है। ताकि गोंद का सेवन करने से गर्भवस्था के दौरान शरीर में आई कमजोरी को दूर किया जा सके। इसके अलावा भी यदि शरीर में किसी तरह की कोई थकावट महसूस हो रही हो तो रोजाना गोंद का सेवन करना चाहिए।

    कब्ज करे दूर-
    रोजाना एक से दो गोंद के लड्डू का सेवन करने से कब्ज की परेशानी दूर होती है। लेकिन दो से ज्यादा गोंद के लड्डू का सेवन करना पेट को बिगाड़ सकता है। क्योंकि ज्यादा खाने से ये पचने में दिक्कत करता है।

    जोड़ों के दर्द में राहत
    सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों के जोड़ों में दर्द होता है और चलने-फिरने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसलिए गोंद के लड्डू को खाना फायदेमंद हो सकता है। तो अगर सर्दियों में स्वस्थ रहना है तो कम से कम एक लड्डू का सेवन रात में गर्म दूध के साथ जरूर करें।

    #latest hindi news #Online news Helth news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचॉकलेटी हीरो वरुण धवन एक बार फिर शशांक खेतान के साथ करेंगे काम
    Next Article झारखंड में आएगी खिचड़ी सरकार, ओपिनियन पोल में खुलासा

    Related Posts

    fact

    करेला अब नहीं लगेगा कड़वा, अपनाएं ये पांच आसान घरेलू उपाय

    November 2, 2025
    fact

    वजन कम करने के लिए ज्वार और रागी की रोटी में कौन बेहतर… जानें

    November 2, 2025
    Facts

    सेहत के लिए सेब फायदेमंद, जानें खाने का सही समय और तरीका

    November 1, 2025
    Latest Posts

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले : सिंचाई, सड़क, आवास और खेल क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

    November 3, 2025

    “आदिवासी-मूलवासी की सरकार है, व्यापारियों की नहीं”, घाटशिला में गरजे सीएम हेमंत सोरेन

    November 3, 2025

    TSPC और नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी मांगने वाले चार धराये, SP क्या बता गये… देखें

    November 3, 2025

    निगम की जमीन पर चल रहा था बूचड़खाना, अब चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

    November 3, 2025

    रनिया थाना प्रभारी पर हमला मामला : दो नामजद सहित 40 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

    November 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.