Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 9:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»उत्तर प्रदेश के उन्नाव में संदिग्ध परिस्थिति में खेत में बंधी मिली तीन लड़कियां, 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर
    देश

    उत्तर प्रदेश के उन्नाव में संदिग्ध परिस्थिति में खेत में बंधी मिली तीन लड़कियां, 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    उन्नाव । उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां के बबुरहा गांव में तीन नाबालिग लड़कियां बेहोशी की हालत में पाई गई हैं। इनमें से दो लड़कियों को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि तीसरी लड़की को गंभर हालत में कानपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। 13, 16 और 17 साल की ये लड़कियां बुधवार रात को गांव के एक खेत में बेसुध हालत में मिलीं।

    पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर को ये तीनों लड़कियां मवेशियों के लिए चारा लेने खेत में गई हुई थीं। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर इनके परिवारवालों ने इन्हें ढूंढ़ना शुरू कर दिया और तभी ये लड़कियां खेत में बेहोशी की हालत में मिलीं।

    खेत में ये लड़कियां दुपट्टे से बंधी हुई मिलीं। इनके मुंह से झाग आ रहा था, जिससे इन्हें जहर दिए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। लड़कियों के शरीर पर कपड़े थे।

    16 साल की लड़की के भाई ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा, “मैंने अपनी सगी बहन को दो चचेरी बहनों के साथ देखा। उनके हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे।”

    उन्नाव के पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने पत्रकारों को बताया कि ये तीनों आपस में बहनें हैं। उन्होंने आगे कहा, “पुलिस की टीम ने वहां पहुंचकर देखा कि उनके मुहं से सफेद झाग जैसा कुछ निकल रहा था।”

    दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    लड़कियों के परिवार के सदस्यों ने हत्या का आरोप लगाया है।

    इस बीच, समाजवादी पार्टी के एमएलसी ने आरोप लगाया है कि उन्नाव पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इस मामले पर एक स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग की है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकिसानों का रेल रोको अभियान शुरू, अंबाला में पटरियों पर बैठे किसान, दिल्ली से बिहार तक हल्लाबोल
    Next Article सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न केस को सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद

    Related Posts

    खेल

    MS Dhoni Birthday : एक नजर उनके शानदार क्रिकेट सफर पर

    July 7, 2025
    देश

    स्पेस से पृथ्वी की सुंदरता निहारते दिखे शुभांशु… भेजी तस्वीरें

    July 6, 2025
    देश

    उत्तराखंड में कोरोना और डेंगू के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    July 6, 2025
    Latest Posts

    MS Dhoni Birthday : एक नजर उनके शानदार क्रिकेट सफर पर

    July 7, 2025

    झारखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

    July 7, 2025

    मुफ्फसिल थानेदार कुणाल किशोर बने मिसाल, नट्ठा गाय से नंदनी और फिर मातृत्व तक की मार्मिक यात्रा

    July 7, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 07 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 7, 2025

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.