Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Oct, 2025 ♦ 8:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पंकज मिश्रा मामले में ED गंभीर, गिरफ्तार आरोपियों पर और मजबूत कसेगी नकेल
    झारखंड

    पंकज मिश्रा मामले में ED गंभीर, गिरफ्तार आरोपियों पर और मजबूत कसेगी नकेल

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में 1000 करोड़ से अधिक के अवैध खनन घोटाले की मनी लाउंड्रिंग की जांच को लेकर ईडी काफी सक्रिय है। मनरेगा घोटाले से शुरू हुई जांच अवैध खनन के रास्ते अब टेंडर घोटाले की ओर मुड़ रही है। गिरफ्तार आरोपियों के न्यायिक हिरासत में होने के बावजूद हुई सक्रियता को लेकर ईडी बड़ी कार्रवाई के मूड में है।

    आरोपियों को बाहर शिफ्ट करने की तैयारी
    बताया जा रहा है कि एजेंसी अब गिरफ्तार आरोपियों पर और मजबूत नकेल कसेगी। इसी के मद्देनजर न्यायिक हिरासत में रह रहे आरोपियों में से कुछ को राज्य से बाहर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इसके लिए एजेंसी ने प्रयास तेज कर दिया है। आने वाले दिनों में ईडी इसके लिए कोर्ट की शरण ले सकती है।

    पंकज मिश्रा मामले में एजेंसी गंभीर
    न्यायिक हिरासत में रहने के बावजूद पंकज मिश्रा द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर ईडी काफी गंभीर है। ईडी को अबतक की जांच में कई अधिकारियों, इंजीनियर, डीएमओ और डीएफओ रैंक के अफसरों की उनसे फोन से बातचीत के पुख्ता सबूत मिले हैं। फोन कॉल के जरिए अजय बराज के टेंडर को एक खास कंपनी के पक्ष में मैनेज करने का मामला भी सामने आया है। न्यायिक हिरासत में होने के बाद गवाहों को भी प्रभावित करने का मामला ईडी के समक्ष आ चुका है। इन सभी मुद्दे पर एजेंसी काफी गंभीर है।

    जेल में बंद आरोपियों को सुविधाएं मिलने की सूचना
    रांची जेल में बंद आरोपियों को वीवीआईपी सुविधाएं मिलने की जानकारी भी ईडी को मिली है। जेल के वार्ड-11 ए में कैदियों के लिए सुविधाएं मिलने की बात राजनेताओं ने भी उठायी थी। ईडी ने जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को भी बयान के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन नोटिस को गृह विभाग से नहीं आने के कारण हामिद अख्तर ने लौटा दिया था। अब ईडी जेल अधीक्षक को गृह विभाग के जरिए नोटिस देगी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपिठौरिया में पुलिस ने नक्सली संगठन TPC के नाम पर लेवी लेते दो आरोपी को किया गिरफ्तार
    Next Article खूंटी: अज्ञात अपराधियों ने दो लोगों की टांगी से काटकर की हत्या, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, कई जगहों पर रहेगा कोहरा

    October 24, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस ने नशे के धंधेबाजों को दी बड़ी चोट, चार तस्कर गिरफ्तार

    October 23, 2025
    गुमला

    अपनी ही बाइक में पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… जानें क्यों

    October 23, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, कई जगहों पर रहेगा कोहरा

    October 24, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 24 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 24, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने नशे के धंधेबाजों को दी बड़ी चोट, चार तस्कर गिरफ्तार

    October 23, 2025

    अपनी ही बाइक में पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… जानें क्यों

    October 23, 2025

    विधानसभा अध्यक्ष ने फुटबॉल प्रतियोगिता में विजय टीम को किया पुरस्कृत

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.