Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2025 ♦ 6:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : बिजली बिल जमा कराने के नाम पर 1.79 लाख की ठगी, FIR दर्ज
    झारखंड

    रांची : बिजली बिल जमा कराने के नाम पर 1.79 लाख की ठगी, FIR दर्ज

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: साइबर अपराधियों ने बिजली बिल जमा करवाने के नाम पर लोगों से ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है. ताजा मामला रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी का है, जहां मनोज कुमार सिंह से बिजली बिल जमा कराने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 1.79 लाख रुपए की ठगी कर ली. मामले को लेकर मनोज सिंह ने चुटिया थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है.
    चुटिया थाने में दर्ज एफआईआर में मनोज ने बताया है कि पिछले रविवार को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताया.

    बिजली विभाग का अधिकारी बताकर फोन करने वाले ने मनोज से कहा कि उनका बिजली बिल बहुत ज्यादा बकाया हो गया है, अगर आज वो पैसा नहीं जमा करेंगे तो उनकी बिजली काट दी जाएगी. मनोज साइबर अपराधी की चाल में फंस गए. बिजली काटने के नाम पर ब्लैकमेल करते हुए साइबर अपराधी ने मनोज को बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान करने को कहा. इसके बाद साइबर अपराधी ने मनोज से एक ऐप को डाउनलोड करवाया.

    साइबर अपराधी के कहने के मुताबिक मनोज ने बिजली बिल जमा करने के लिए एक एप डाउन लोड किया. जैसे ही एप डाउन लोड हुआ, उनके खाते से चार बार में 1.79 लाख रुपए उड़ गए. इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब उनके मोबाइल पर राशि निकासी का मैसेज आया. इसके बाद उन्होंने बैंक में फोन कर खाता को ब्लॉक करवाया. फिर वे चुटिया थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2022: राजस्थान की जीत की हैट्रिक, बैंगलोर को 29 रनों से हराया
    Next Article हजारीबाग: PLFI हार्डकोर नक्सली नंद किशोर महतो ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या की, पूछताछ के लिए हाजत में रखा गया था

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में कंडम क्वार्टर का छज्जा गिरा, मजदूर की मौ’त, पत्नी घायल

    May 11, 2025
    झारखंड

    बुद्ध पूर्णिमा कल, जानें योग और पूजा विधि

    May 11, 2025
    जमशेदपुर

    क्वार्टर का छज्जा गिरने से मजदूर की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

    May 11, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में कंडम क्वार्टर का छज्जा गिरा, मजदूर की मौ’त, पत्नी घायल

    May 11, 2025

    पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी लीक करने के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    May 11, 2025

    बुद्ध पूर्णिमा कल, जानें योग और पूजा विधि

    May 11, 2025

    पाकिस्तान को PM मोदी का कड़ा संदेश- ‘वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा’

    May 11, 2025

    प्रेम में पागल देवर-भाभी ने रची खौफनाक साजिश, बड़े भाई के साथ कर दिया कांड

    May 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.