Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तालिबानी स्टाइल में प्रिंस खान ने भेजा वीडियो मैसेज, लाला, फहीम सहित व्यवसायियों- अधिकारियों को दी धमकी
    झारखंड

    तालिबानी स्टाइल में प्रिंस खान ने भेजा वीडियो मैसेज, लाला, फहीम सहित व्यवसायियों- अधिकारियों को दी धमकी

    Team JoharBy Team JoharApril 16, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नाम से अत्याधुनिक हथियार के साथ अपनी वीडियो बनाकर लाल, फहीम खान, व्यापारियों व अधिकारियों को धमकी दी गई। शनिवार की सुबह 7.10 बजे तालिबानी अंदाज में तैयार किया गया यह वीडियो इसराफिल के मोबाइल पर वाट्सएप के जरिए भेजा गया है। वीडियो में धमकी दे रहा शख्‍स काले कपड़े पहन कर मुंह ढंक कर बैठा है। अत्याधुनिक हथियार लिए व्यक्ति गाली देते हुए बोल रहा है कि क्या सोचता है कि बच जाएगा। हथियार दिखाते हुए कहा कि इसी से घर मे घुसकर मारेंगे। तुम्हारे लिए ही इसे मंगाए हैं। इसी से भूनेंगे। क्या सोचता है कि गार्ड लिया है तो बच जाएंगे।

    गार्ड समेत बस्ती में घुसकर उड़ाएंगे। तुम्हारी मौत का फरमान इसी में है। छलनी-छलनी कर देंगे। कोई भी हो धनबाद में, चाहे व्यवसायी, कोयला व्यवसायी, ठेकेदार हो, नगर निगम या कोलियरी हो, छोटे सरकार को मैनेज करना होगा। छोटे सरकार के सामने सिर झुकाना होगा। नहीं झुकाया तो छोटे सरकार नहीं, ये हथियार बोलेगा।

    धमकी का यह वीडियो कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह व्यवसायी इसराफिल उर्फ लाला को भेजा गया है। इसमें अपराधी खुद को स्‍वघोषित छोटे सरकार बताते हुए धमकी दे रहा है। इस वीडियो के संबंध में पूछे जाने पर धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) संजीव कुमार ने कहा कि यह पुराना वीडियो है। इस मामले में कार्रवाई हुई है।

    फहीम खान को धमकी
    इसी वीडियो के साथ मैसेज लिखा है, इसी के इंतजार में रुके थे रे लाला… अब तुमको मरने से दुनिया में कोई नहीं बचा पाएगा। तुम्‍हारा मरना तो तय है। तुम बहुत बड़ा गलती कर दिया रे लाला छोटे सरकार (प्रिंस खान) के बारे में बोलके। तुमसे पैसा नहीं लेंगे, तुमको हर हाल में मारेंगे। इसी मैसेज के नीचे लिखा है- पैरोल बेल पे आ रहा है ना फहीम खान अपनी बेटी की शादी में, देखना उसका क्‍या अंजाम होता है। मैसेज जिस नंबर से आया, उसका कंट्री कोड +1 (यूएस) बताया जा रहा है।

    पहले वाट़सएप कॉल कर मांगी रंगदारी

    इससे पहले भी प्रिंस खान के नाम से वाट्सएप कॉल के जरिए इसराफिल को धमकी मिल चुकी है। इसमें एक बार दो लाख रुपये और दूसरी बार 5 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी। जान से मारने की भी धमकी मिली थी। यहां तक कि इसराफिल के रिश्तेदार के घर पर बम भी फेंका गया था। अब तीसरी बार धमकी मिलने से इसराफिल और उसका पूरा परिवार दहशत में हैं। उन्होंने धमकी देने वाले के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन से अविलंब सुरक्षा मुहैया कराने की भी गुहार लगाई।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJMM और कांग्रेस आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों के झारखण्ड दौरे पर रोक लगाने की मांग की
    Next Article सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गम्भीर रूप से घायल, एक की मौत

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.